जिला मुख्यालय पर नववर्ष के अवसर पर रणथंभौर दुर्ग स्थित त्रिनेत्र गणेश मंदिर में श्रद्धालुओं की जमकर भीड़ उमड़ी। इस दौरान गणेश धाम पर चौपहिया वाहनों को रोक दिया गया। हालांकि कोरोना को देखते हुवे इस वर्ष पिछले सालों की तुलना में उतनी भीड़ नजर नहीं आई। लेकिन अल सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के त्रिनेत्र गणेश के दरबार में पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया और श्रद्धालुओं ने भगवान त्रिनेत्र गणेश की पूजा अर्चना कर नए साल में अपनी और अपने परिवार की सुख समृद्धि की कामना की।

इस दौरान मंदिर प्रशासन द्वारा कोरोना गाइडलाइन की पालना की लेकर श्रद्धालुओं से बार बार अपील की गई और बिना मॉस्क किसी भी श्रद्धालु को मन्दिर में प्रवेश नहीं दिया गया। मंदिर परिसर के बाहर श्रद्धालुओं की जमकर भीड़ रही। विगत सालों की अपेक्षा नये साल पर इस बार महज 25 से 30 प्रतिशत श्रद्धालु ही त्रिनेत्र गणेश मंदिर पहुंचे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया