राजस्थान फार्मा कर्मचारी संघ (एकी) सवाई माधोपुर ने जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम ज्ञापन सौंपकर राजस्थान सरकार के बजट में फार्मासिस्ट संवर्ग की 10 सूत्रीय मांगो का समाधान करवाने की मांग की है।

संगठन के जिलाध्यक्ष ने बताया कि ज्ञापन के माध्यम से सरकार से फार्मासिस्टों की वेतन विसंगति को दूर करने, नर्सिंग संवर्ग के समान वेतन भत्ते प्रदान करने, पदनाम फार्मेसी ऑफिसर एवं सीनियर फार्मेसी ऑफिसर करने, समयबद्ध पदोन्नती करने, नवीन पद सृजित करने, फार्मासिस्ट भर्ती को शीघ्र पूरा करने, रोगीभार के अनुसार डीडीसी हेल्पर की नियुक्ति करने, तथा सभी जिला मुख्यालयों पर फार्मेसी काॅलेज खोलने सहित विभिन्न मांगो के समाधान की मांग की गई है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया