Sunday , 8 March 2026
Breaking News

नल सप्लाई में पानी के साथ आ रहे हैं कबूतरों के पंख

मलारना चौड़ में मीन भगवान मंदिर के पास वाले मीणा मोहल्ले में पीएचईडी की नल सप्लाई में गंदे पानी के साथ कबूतरों के पंख आने से उपभोक्ता परेशान हैं।
उपभोक्ता मदन लाल मीणा अध्यापक ने बताया कि पीएचईडी की जल सप्लाई के दौरान नलों से गंदा व बदबूदार पानी आता है। साथ में कबूतरों के पंख भी पिछले कई दिनों से आ रहे हैं, जिसके बारे में विभागीय कर्मचारियों एवं अधिकारियों को भी अवगत करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि पाइप लाइनें जगह-जगह से टूटी हुई है। जिससे व्यर्थ पानी तो बहता ही है, परंतु सप्लाई बंद होने के बाद वहां भरा हुआ नालियों का गन्दा पानी वापस सप्लाई लाइनों में चला जाता है। जो सप्लाई के दौरान नलों से आता है। इसकी शिकायत उपभोक्ता द्वारा 181 पर भी दर्ज कराई गई थी, इन सबके बावजूद समस्या का कोई हल नहीं निकाला गया है।

Pigeon wings coming with water in tap supply in Sawai madhopur

इस विषय में सहायक अभियंता विजय सिंह मीणा से बात करने पर उन्होंने बताया कि लाइनें जगह-जगह से टूटी हुई है। यह मेरे संज्ञान में है और इसके लिए प्रपोजल भेज दिया गया है। वहीं गंदा पानी एवं उसमें कबूतर के पंख आने की जांच करवा कर समाधान किया जाएगा। मोहल्लेवासियों ने टंकी की नियमित सफाई नहीं करवाने की भी बात कही है। यदि ऐसा है तो गंभीर विषय है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !