Sunday , 7 June 2026
Breaking News

एडीएम ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण

अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉक्टर सूरज सिंह नेगी ने आज रविवार की शाम को सामान्य चिकित्सालय एवं पीएमओ व सीएमएचओ कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कोविड-19 तथा अस्पताल की अन्य व्यवस्थाओं को देखा एवं आइसोलेशन वार्ड में आरक्षित 15 बेड के आसपास सफाई की विशेष व्यवस्था करने के निर्देश दिये। जिला अस्पताल में पृथक से एक चिकित्सा कर्मी नियंत्रण कक्ष में नियुक्त किया जाए जो पॉजिटिव केस के साथ संवाद कर गाइड करे। नियंत्रण कक्ष में नियुक्त कार्मिक का नाम, मोबाइल नम्बर डिसप्ले किया जाए। निरीक्षण के दौरान एक पॉजिटिव केस का भर्ती होना पाया गया। उन्होंने निर्देश दिए कि जो केस पॉजिटिव आ रहे हैं उनकी केस हिस्ट्री की पहचान सेम डे किया जाना सुनिश्चित हो। पुलिस एवं संबंधित उपखण्ड अधिकारी को भी सूचना तुरंत दी जाए। निरीक्षण के दौरान सूचना देने संबंधित रिकॉर्ड का सही संधारण नहीं मिला, इसे दुरस्त करने की हिदायत दी गई।

ADM inspected the district hospital in Sawai Madhopur

रणथंभौर सेविका अस्पताल में बेड आरक्षित कराने के निर्देश दिए गए। इमरजेंसी की स्थिति में आपातकालीन व्यवस्था के लिए कार्य योजना तैयार करने, वार्ड में साफ सफाई, प्रॉपर सैनिटाइजेशन की सुनिश्चितता के निर्देश दिए गए। पूरे अस्पताल परिसर को अच्छी तरह से साफ रखने, जगह जगह कोविड गाइडलाइंस के होर्डिंग लगाने के निर्देश भी दिये। फील्ड एजेंसी द्वारा की गई कार्यवाही का भी रिकॉर्ड संधारित करने के निर्देश भी दिये। रजिस्टर में यह स्पष्ट इंद्राज हो कि अमुक केस का आइसोलेशन पीरियड कब पूर्ण हो रहा है। प्रति दिन पीएमओ एवं सीएमएचओ स्तर पर इसकी मोनिटरिंग एवं समीक्षा करने के निर्देश दिए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !