विद्यालयों में किया पौधारोपण

ग्राम पंचायत चितारा के गांव खानपुर, रामनगर एवं गांव के विद्यालयों में वृक्षारोपण का कार्य डब्ल्यू डब्ल्यू एफ एवं वनविभाग के द्वारा किया गया।
फील्ड ऑफिसर डब्ल्यू डब्ल्यू एफ नवीन बबेरवाल ने बताया कि इस अवसर पर कदम, करंज, गुलमोहर, जामुन आदि के छायादार पौधे लगाए गए। इस दौरान डब्ल्यू डब्ल्यू एफ के परियोजना अधिकारी अपूर्व त्रिवेदी, विद्यालय के प्रधानाचार्य रामकेश बैरवा, स्कूल प्रबन्ध समीति के अध्यक्ष दयाराम बैरवा, जावेद अहमद स्कूल स्टाफ एव ग्रामीण उपस्थित रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया