Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का सन्देश

सवाई माधोपुर: भारत तिब्बत सहयोग मंच इकाई सवाई माधोपुर द्वारा तिब्बती धर्मगुरु परम पावन दलाई लामा के जन्मदिन के अवसर पर मंच के कार्यकर्ताओं द्वारा पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का सन्देश दिया गया। इस अवसर पर भारत तिब्बत सहयोग मंच के प्रांतीय महामंत्री डॉ. मधु मुकुल चतुर्वेदी ने कहा कि 1959 में तिब्बत पर चीन के आधिपत्य के समय से ही तिब्बती अपनी आजादी हेतु संघर्षरत हैं।

 

 

यह विषय भारत की सुरक्षा से भी जुड़ा होने के कारण हम भारतीयों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। हमारे आराध्य देव भगवान शंकर के निवास स्थान कैलाश मानसरोवर पर भी चीन का आधिपत्य है। तिब्बत और कैलाश मानसरोवर को चीन से मुक्त कराने के उद्देश्य से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक इन्द्रेश कुमार, तत्कालीन सरसंघचालक के. सी. सुदर्शन तथा तिब्बती धर्मगुरु परम पावन दलाई लामा के नेतृत्व में पांच मई 1999 को धर्मशाला में भारत तिब्बत सहयोग मंच की स्थापना की गयी।

 

 

Planted trees and gave the message of environmental protection in sawai madhopur

 

 

 

पूरे भारत में मंच की विभिन्न इकाईयां तथा इसके कार्यकर्त्ता तिब्बत और कैलाश मानसरोवर को चीन से मुक्त कराने के उद्देश्य से निरंतर संघर्षरत हैं और इनकी चीन से मुक्ति तक निरंतर संघर्षरत रहेंगे। भारत तिब्बत सहयोग मंच के जिलाध्यक्ष लाल चंद गौत्तम ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर भारत तिब्बत सहयोग मंच के प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगदीश अग्रवाल, प्रांतीय महामंत्री डॉ. मधु मुकुल चतुर्वेदी, जिलाध्यक्ष लाल चंद गौत्तम, संगठन मंत्री विजेंद्र सिंह राजावत, युवा विभाग जिलाध्यक्ष नवीन शर्मा, ज्ञानेंद्र शर्मा, हरि शंकर सुवालका, भुवनेश शर्मा, सुमित सैनी तथा बलराज मीणा सहित अनेक कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

1,680 patients treated and 13 safe deliveries in 24 hours in gangapur city general hospital Vikalp Times

24 घंटे में 1680 मरीजों का इलाज, 13 सुरक्षित प्रसव

सवाई माधोपुर/गंगापुर सिटी: जिला अस्पताल गंगापुर सिटी (Gangapur City) में आमजन को गुणवत्तापूर्ण, सुरक्षित और …

Dumper Mantown Police Sawai Madhopur Madhya Pradesh News 22 July 26 Vikalp Times

55 लाख का चोरी का डंपर बरामद, 27.50 लाख में खरीदने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Police) ने चोरी हुए डंपर (Dumper) …

crematorium rain without tin shed gram panchayat bandha sawai madhopur 22 july 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर की शर्मनाक तस्वीर! बारिश में तिरपाल के सहारे हुआ अंतिम संस्कार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के बंधा गांव में मूलभूत सुविधाओं के अभाव की एक …

Bolero Cyber Police Sawai Madhopur SP IPS Jyeshtha Maitrei 21 July 26 Vikalp Times

साइबर अपराधियों को बड़ा झटका, बोलेरो की नीलामी से लौटेगा पीड़ितों का पैसा

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते …

When will Panchayat and local body elections be held in Rajasthan Find out the full schedule Vikalp Times

राजस्थान में कब होंगे पंचायत और निकाय चुनाव? हाईकोर्ट में सरकार ने खोले पत्ते!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में नगरीय निकाय (Urban Local Body Election) और पंचायत चुनाव (Panchayat Elections) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !