Saturday , 5 September 2026
Breaking News

जन्मदिन के अवसर पर पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

सवाई माधोपुर: सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय के कनिष्ठ सहायक किरोड़ी लाल मीना (Kirodi Lal Meena) ने गुरूवार को अपना 33 वां जन्मदिन सूचना केन्द्र परिसर में पौधारोपण (Plantation कर मनाया। इस मौके पर उन्होंने ने कहा कि पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने के लिए पौधा रोपण करना बहुत जरूरी है। हम सभी को पौधारोपण और पर्यावरण संरक्षण को अपनी आदत बनाना चाहिए, ताकि हम आने वाली पीढ़ियों को एक अच्छा स्वच्छ वातावरण दे सकें।

 

 

 

उन्होंने कहा कि पौधा लगाना ही उद्देश्य नहीं होना चाहिए, पौधा जब तक पेड़ का रूप नहीं ले लेता तब तक उनकी देखभाल करते रहना चाहिए। आज के समय की मुख्य जरूरत है, हम सभी को पर्यावरण संरक्षण को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पौधे मानव जीवन का आधार होते है। पौधे के बिना मानव जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। अपने शुभ अवसरों पर पौधारोपण अवश्य करें ताकि पर्यावरण को संरक्षित किया जा सकें।

 

 

Kirodi Lal Meena birthday celebrated by planting trees in sawai madhopur

 

 

 

मीना के जन्मदिन के अवसर पर आईएफडब्ल्यूजे के जिला अध्यक्ष एवं स्वतंत्र पत्रकार राजेश शर्मा, केपी सिंह सहित सूचना केंद्र के प्रतिभागियों ने किरोड़ी लाल मीना को जन्मदिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर स्वतंत्र पत्रकार राजेश शर्मा ने सभी पत्रकारों से शुभ अवसरों पर पौधारोपण करने की अपील की है। इस मौके पर सूचना केंद्र में प्रतिभागियों ने फल फूल एवं छायादार वृक्षों का एक-एक पौधा लगाकर जन्मदिन की बधाई दी।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Children reached school in the rain; the order to close the school came later Sawai Madhopur Vikalp Times

बारिश में स्कूल पहुंच गए बच्चे, बाद में आया छुट्टी का आदेश! प्रशासन के फैसले पर उठे सवाल

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में लगातार हो रही बारिश (Heavy Rain) के बीच शनिवार …

Sawai Madhopur Municipal Council Elections Candidate Symbol 4 Sept 26

सवाई माधोपुर नगर परिषद चुनाव : किसे मिला सेब? किसे गुब्बारा? चप्पल पर क्यों हुआ बवाल!

सवाई माधोपुर: नगर परिषद चुनाव (Nagar Parishad Chunav) को लेकर शुक्रवार को रिटर्निंग ऑफिस की …

Sawai Madhopur's educational innovations gain national recognition, Dinesh Kumar Gupta receives national honor Vikalp Times

सवाई माधोपुर के शिक्षा नवाचारों को राष्ट्रीय पहचान, दिनेश कुमार गुप्ता को मिला राष्ट्रीय सम्मान

सवाई माधोपुर: जिले में शैक्षिक प्रशासन, शिक्षा (Education) योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और नवाचारों के …

Bringing glory to Sawai Madhopur Dinesh Kumar Gupta to receive National Education Award Vikalp Times

41 करोड़ के शिक्षा नवाचार की गूंज दिल्ली तक, दिनेश कुमार गुप्ता को राष्ट्रीय सम्मान

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur के शिक्षा प्रशासन (Education Department Rajasthan) के लिए यह गौरव का …

Pad Dangal documentary launch Dhawle Ram Meena todabhim Archana Meena Sawai Madhopur Karauli Vikalp Times

संस्कृति बचेगी तो समाज बचेगा – अर्चना मीना

मीणा समाज की अमूल्य लोक धरोहर ‘पद दंगल’ पर बनी डॉक्यूमेंट्री का भव्य लोकार्पण रक्षाबंधन …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !