जिला पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर सुधीर चैधरी के निर्देशानुसार बुधवार को को चौथ का बरवाड़ा केशव बस्ती में चल रहे अनैतिक देहव्यापार पर अंकुश लगाने के संबंध में राकेश राजौरा आरपीएस सीओ ग्रामीण सवाई माधोपुर व कृष्णा सांवरिया

आरपीएस प्रो. के नेतृत्व् मे टीम गठित कर थाना चौथ का बरवाड़ा व पुलिस लाईन से महिला कांस्टेबल की एक संयुक्त टीम द्वारा केशव बस्ती रेल्वे स्टेशन के पास चौथ का बरवाड़ा में कार्यवाही करते हुए 5 लड़कियों को अनैतिक व्यापार अधिनियम की धारा 8 के तहत गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने थाना चौथ का बरवाड़ा पर मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया