Saturday , 5 September 2026
Breaking News

विशिष्ट कार्य करने वाले को सिम्पल फाउंडेशन देगा सवाई रत्न सम्मान

सिम्पल फाउंडेशन द्वारा सवाई माधोपुर की प्रतिभाओं को आगे लाने के लिये सवाई रत्न सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। सिम्पल फाउंडेशन की अध्यक्ष सिम्पल व्यास ने बताया कि सवाई माधोपुर में ऐसी अनेकों प्रतिभाएं हैं जिन्होंने सवाई माधोपुर का नाम रोशन किया है। ऐसे लोगों का सम्मान करना और उन्हें सामजिक पहचान दिलाना ही इस कार्यक्रम का उद्देश्य है। इस अवार्ड के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा।

Simple Foundation will give Sawai Ratna Award to those who do specific work in Sawai madhopur

सिम्पल फाउंडेशन के संस्थापक बल्देव व्यास ने बताया कि सवाई रत्न सम्मान समारोह के लिए 36 क्षेत्रों में विशिष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को पुरूस्कार दिये जाएंगे। जिनमे खेल, शिक्षा, साहित्य, कला, चिकित्सा, मीडिया, न्याय व्यवस्था, प्रशासनिक, कानून, व्यवसाय, कृषि, साहसिक कार्य, सामाजिक कार्य, वाईल्ड लाईफ कार्य, पर्यावरण, दिव्यांग, प्रतिभा आदि से आवेदन मांगे जा रहे है। इस सम्मान समारोह के लिये एक समिति का गठन किया गया है। जिसमें स्थानीय व्यक्तियों को रखा गया है। समिति में राजनीति विज्ञान के लेखक प्रोफेसर मधुमुकुल चतुर्वेदी, विश्वविख्यात चित्रकार मुरलीधर पराशर, राजकीय कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य मनीषा शर्मा, एड्वोकेट हरिकेश मीणा, बलवीर सिंह राजावत को शामिल किया गया है।
इस दौरान समिति की हुई बैठक में यह तय किया गया कि यह समिति आवेदन आमंत्रित करेगी। उन्हें परखकर सही उम्मीदवार का पुरूस्कार के लिये चयन करेगी। सवाई रत्न सम्मान समारोह के लिये आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 मार्च 2021 रखी गई है। इच्छुक व्यक्ति या उनसे सम्बंधित कोई भी व्यक्ति समिति से व्यक्तिगत या 9785073651 पर अपना आवेदन भेज सकता है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !