पुलिस ने अवैध बजरी खनन व परिवहन की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए अवैध बजरी से भरी हुई तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली, पांच खाली ट्रैक्टर-ट्रॉली एवं तीन मोटरसाईकिलों को लावारिस हालत में मिलने पर मौके से जब्त किया है। पुलिस के अनुसार जिले में अवैध बजरी खनन व परिवहन की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत एसपी सुनील विश्नोई के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र कुमार दानोदिया एवं राजवीर सिंह वृत्ताधिकारी वृत्त शहर सवाई माधोपुर के सूपरविजन में थानाधिकारी अमरेश सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर गत 2 फरवरी को इकबाल खुर्शीद एएसआई द्वारा ग्राम पुसोदा से दोंदरी को जाने वाले रास्ते से तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की है।

जिनमें बनास नदी की अवैध बजरी भरी हुई थी जो संदिग्ध लावारिस हालत में सड़क किनारे मिलने पर तीनों ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को मौके पर ही जप्त किया गया और थाना पर लाया गया। इसी प्रकार आज गुरुवार को पुसोदा गांव के पास से खाली पांच ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क के किनारे लावारिस खड़ी मिली जिनको सुरज्ञान सिंह एएसआई द्वारा मौके से पांचों ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को 38 पुलिस एक्ट में जप्त किया गया। इसी प्रकार इकबाल खुर्शीद द्वारा गश्त के दौरान तीन मोटरसाईकिल लावारिस हालात में मिलने पर मौके पर ही 38 पुलिस एक्ट में जप्त किया गया और ग्राम सूरवाल से एक गैरसायल रामराज पुत्र किशनलाल निवासी पढ़ाना को शान्ति भंग के आरोप मे 151 सीआऱपीसी में अदम अदखाल गिरफ्तार किया गया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया