शांति भंग करने के 5 आरोपी गिरफ्तारः-
खण्डार थाने के हेड कांस्टेबल जोधराज सिंह ने शम्भुलाल पुत्र रामकुमार मीना, माँगीलाल पुत्र प्रहलाद मीना निवासी बडौदा को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इसी प्रकार अम्बालाल सहायक उप निरीक्षक चौथ का बरवाड़ा ने गंगासागर पुत्र भौजा निवासी सारसोप चौथ का बरवाड़ा, मीठालाल पुत्र जगदीश निवासी सारसोप, हीरालाल पुत्र जगदीश निवासी सारसोप चौथ का बरवाड़ा को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

दर्ज मुकदमात के 5 आरोपी गिरफ्तारः-
नारायण सिंह सहायक उप निरीक्षक मलारना डूंगर ने हरपाल पुत्र रामनिवास निवासी देवली थाना बौंली, पप्पूलाल पुत्र अम्बालाल निवासी देवली बौंली थाना मलारना डूगर पर दर्ज मएमडीआर एक्ट में तथा विनोद पुत्र छीतर निवासी रालावास रामगढ़ पचवारा जिला दौसा को एमएमडीआर एक्ट में एवं नसीब पुत्र नफीस निवासी पीलवा नदी मलारना डूंगर एवं मोहम्मद सोहेल पुत्र मोहम्मद साकिर निवासी बहतेड़ मलारना डूंगर को एमएमडीआर एक्ट में गिरफ्तार किया गया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया