Tuesday , 20 October 2026
Breaking News

कांग्रेस ने बजट को बताया निराशाजनक।भाजपा ने बताया विकास का बजट

कांग्रेस ने बजट को बताया निराशाजनक:-

जिला कांग्रेस के प्रवक्ता लक्ष्मी कुमार शर्मा ने केंद्रीय बजट प्रस्तावों को निराशाजनक बताते हुए इसमें किसानों, गरीबों, बेरोजगारों और मध्यम वर्ग को कोई राहत नहीं दिए जाने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। शर्मा ने कहा कि बजट प्रस्तावों में बढ़ती हुई मंहगाई को रोकने की सरकार की कोई मंशा दिखाई नहीं दी है। वहीं बेरोजगारी दूर करने के लिए रोजगार सृजन के प्रयासों का कोई जिक्र नहीं किया गया है। टेक्स स्लेब में आमजन को कोई राहत नहीं देकर आमजन को महंगाई झेलने के लिए अपने हाल पर छोड़ दिया है। किसानों एवं आम आदमी को बजट से कोई राहत नहीं मिल पाएगी। मनरेगा जैसी महत्वपूर्ण योजना का बजट में नाम तक नहीं आना सरकार की मंशा और मनोदशा की स्पष्ट झलक है। केंद्रीय बजट प्रस्तावों से लोगों में निराशा है।

 

Congress called the budget disappointing. BJP told the budget of development

 

भाजपा नेताओं ने बताया विकास का बजट:-

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में पेश किये गये बजट को भाजपा नेताओं ने विकास के नए आयाम स्थापित करने वाला बजट बताया है। भाजपा नेताओं ने विकासोन्मुखी बजट के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, वित्तराज्य मंत्री पंकज चौधरी एवं भागवत किशनराव कराड़ का आभार प्रकट किया है।
सांसद टोंक सवाई माधोपुर सुखबीर सिंह जौनापुरिया ने कहा कि देश में आत्मनिर्भर भारत की तरफ किये जा रहे प्रयासों को लेकर योजनाओं और मूलभूत आवश्यकताओं के क्षेत्र में इस बार बजट में हर वर्ग एवं क्षेत्र में विशेष ध्यान दिया है। उन्होंने कहा की केन्द्र सरकार ने इस वर्ष आजादी के 75 वर्ष होने पर अमृत महोत्सव के तहत आगामी 25 वर्षों की योजना को लेकर बजट बनाया हैं, जिससे आजादी के 100 वर्ष पूर्ण होने पर स्वर्णिम भारत का सृजन होगा। सांसद राजसमंद दीया कुमारी ने कहा कि केंद्रीय बजट में सड़क व रेल सुविधा के साथ बजट में बुनियादी सुविधाओं को सहज रूप से उपलब्ध करवाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। बजट में किसान, महिला, युवा, व्यापारी, आवास, आंगनबाड़ी, पीने के पानी, खेती, स्वास्थ, शिक्षा, गांव, गरीब और शहरी विकास के साथ ही सभी वर्ग और प्रत्येक क्षेत्र का ध्यान रखा गया है। भाजपा जिलाध्यक डॉ. भरतलाल मथुरिया, जिला महामंत्री आचार्य लोकेन्द्र शर्मा, जिला उपाध्यक्ष हरिओम गर्ग, जिला मंत्री हरिप्रसाद गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र शर्मा, बजरिया मंडल अध्यक्ष अनिल शर्मा, शहर मंडल अध्यक्ष श्रीचरण महावर आदि ने कहा कि केंद्र सरकार ने इस बजट को अन्नदाता किसानों को समर्पित किया है ताकि वे कृषि में नवीन तकनिकी का प्रयोग कर सके। भाजपा नेताओं ने कहा कि इस बजट में आम व्यक्ति के लिए वस्त्र, चिकित्सा एवं कृषि उत्पादों पर टैक्स कम किया है जिससे विकास की गति बढ़ेगी। उन्होंने ने कहा कि इस बजट में घरो में काम आने वाले स्टील से बने हुए बर्तन सस्ते हुए है, जिसका लाभ गृहणियों को मिलेगा। फर्नीचर तथा लोहे का सस्ता होने से भी आम व्यक्ति का जीवन स्तर में सुधार होगा।

 

यह भी पढ़ें :- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया बजट, जाने अहम घोषणाएं

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया बजट, जाने अहम घोषणाएं

 

 

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

Saint Surjaadas Ji Maharaj Barkhandi Dham, Lohargal Jhunjhunu Police News Vikalp Times

80 साल के संत की बेरहमी से ह_त्या! चढ़ावे के लिए पहाड़ी से दिया धक्का

झुंझुनूं: प्रसिद्ध तीर्थस्थल (Famous Pilgrimage Site) लोहार्गल स्थित बरखंडी धाम (Barkhandi Dham, Lohargal) के 80 वर्षीय …

Hanuman Chalisa recited in Kota for pilot Smit Machchhar prayers offered for his speedy recovery Dubai Vikalp Times

पायलट स्मित मच्छार के लिए कोटा में गूंजा हनुमान चालीसा, जल्द स्वस्थ होने की कामना

कोटा: दुबई (Dubai) की फ्लाइट में सह-पायलट (Co-Pilot) के ह_मले में घायल भारतीय पायलट स्मित …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !