जिले की विभिन्न थाना पुलिस ने अलग – अलग मामलों में आज रविवार को वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अगरवाला ने बताया की लखन मीणा पुत्र जगदीश निवासी बंधा थाना सूरवाल जिला सवाई माधोपुर, रविन्द्र पुत्र रामस्वरुप निवासी बड़ागांव सरवर थाना बौंली, विनोद बैरवा पुत्र प्रभूलाल निवासी उदगांव थाना मित्रपुरा, मनराज पुत्र काडूराम निवासी हिन्दुपुरा थाना बौंली, खालिद पुत्र रहीमुद्दीन निवासी उमरा थाना नूंह जिला नूंह हरियाणा को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। ध्वनि प्रदूषण करते हुए धनराज पुत्र सीताराम निवासी रांवल पुलिस थाना कुण्डेरा जिला सवाई माधोपुर को गिरफ्तार किया।

शराब पीकर वाहन चलाते हेमराज पुत्र नन्दपाल निवासी खिलचीपुर थाना कुण्डेरा सवाई माधोपुर, जावेद खान पुत्र रईस खान निवासी इस्लामपुर नोनामई थाना बरनाल जिला मैनपुरी (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार किया। शराब पीकर उत्पात मचाते बाबू नागर पुत्र कालूराम नागर निवासी सुनेल थाना सुनेल जिला झालावाड़, प्रहलाद पुत्र रोडया निवासी नया बगरान आगरा रोड़ बगराना जयपुर हाल निवासी जयसिंहपुरा थाना खण्डार, राजू पुत्र देवकरण निवासी न्यू रावरा काॅलोनी जयसिंहपुरा थाना खण्डार, धर्मेन्द्र पुत्र जमनालाल निवासी नीनडदा थाना सूरवाल सवाई माधोपुर, इस्लामुद्दीन पुत्र कमरूद्दीन निवासी मदीना मस्जिद के पास गंगापुर सिटी को गिरफ्तार किया गया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया