Tuesday , 21 July 2026
Breaking News

बाटोदा थाना पुलिस की गौतस्करों के खिलाफ कार्रवाई । गायों से भरी मेटाडोर को किया जब्त

बाटोदा, सवाई माधोपुर :-  बाटोदा थाना पुलिस ने गौतस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने कार्रवाई कर गायों से भरी मेटोडोर को जब्त किया है। पुलिस के अनुसार महानिरीक्षक पुलिस भरतपुर रेंज, भरतपुर, तथा सवाई माधोपुर जिला पुलिस आशिक्षक हर्षवर्धन अगरवाला के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गंगापुर सिटी प्रकाश चन्द और पुलिस उपाधीक्षक वृत बामनवास तेज कुमार पाठक के निकटतक सुपरविजन में बाटोदा थानाधिकारी रामकेश मीना के नेतृत्व में किरोडी लाल ए.एस.आई. मय जाप्ता द्वारा अवैध गतिविधियों पर नजर रखते हुए गौवंश की तस्करी कर रहे व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई कर 40 गौवंश (नर गाय) व एक मेटाडोर (मिनी ट्रक) जब्त की है। साथ ही आपराधियों के खिलाफ गौवंश अधिनियम के तहत थाना बाटौदा थाने पर प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस मामला दर्ज कर अनुसंधान व आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

 

 

Batoda police station action against cow smugglers. Matador full of cows seized in sawai madhopur

 

 

घटना का विवरणः-

 

गत दिनांक 17 फरवरी को रात्रिकालीन गश्त एवं उच्चाधिकारीयों के आदेशानुसार नाकाबंदी के दौरान गत शनिवार को सुबह के 2 बजकर 41 मिनट पर पुलिस थाना बाटोदा के सामने नाकाबन्दी कर रहे रायसिंह एएसआई मय जाप्ता द्वारा गंगापुर सिटी की तरफ से आई एक मेटाडोर नम्बर एमपी 13 जीए 8389 रंग सफेद जिसके उपर तिरपाल लगी हुई थी। जिसे चेकिंग हेतु रुकवाया तो वाहन चालक द्वारा वाहन को नहीं रोका गया। जिसकी संदिग्धता के कारण पुलिस गश्त व नाकाबंदी जाप्ता द्वारा वाहन का पीछा करने पर मेटाडोर का चालक व उसके साथियों द्वारा मोरेल नदी के जंगली ईलाके में छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गये।

 

 

 

 

पुलिस जाप्ता द्वारा तिरपाल को हटाकर मेटाडोर को चैक किया गया तो दो परतों में गौवंश के पैर – मुंह बांध कर ठूंस – ठूंस कर भरा मिला। मेटाडोर को जेसीबी की मदद से नदी से निकालकर गौवंश को नीचे उतारा गया तो कुल 40 गौवंश (नर गाय) जिनमें से कुछ घायल हालत व 02 गौवंश मृत मिले। पुलिस जाप्ता द्वारा घायल गौवंशों का चिकित्सकों से ईलाज करवाया गया एवं मृत गौवंशों का पोस्टमार्टम कराकर सःसम्मान अंतिम संस्कार किया गया। घटना में प्रयुक्त वाहन को जब्त किया गया। गौतस्करों के खिलाफ राजस्थान गोवंशीय पशु (वध का प्रतिषेध और अस्थायी प्रवजन या निर्यात का विनियमन) अधिनियम 1995 में दर्ज किया गया।

 

 

 

 

ये रहे पुलिस टीम में शामिल:-

 

बाटोदा थानाधिकारी  रामकेश मीना, किरोडी लाल सहायक उप निरीक्षक, रायसिंह सहायक उप निरीक्षक, यशवन्त कांस्टेबल, चैनसिंह कांस्टेबल, रूपसिंह कांस्टेबल, समय सिंह कांस्टेबल, खुशीराम कांस्टेबल, रामेश्वर कांस्टेबल एवं शिवलाल कांस्टेबल शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !