Tuesday , 20 October 2026
Breaking News

पुलिस ने विभिन्न मामलों में 15 आरोपियों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने अलग – अलग मामलों में 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने डेक ध्वनि प्रदुषण के आरोप में नाहर सिंह पुत्र रामभजन, रामदास पुत्र सुखराम, लवकुश पुत्र कमलेश एवं शिव सिंह पुत्र महाराज सिंह एवं शांति भंग के आरोप में मनोज पुत्र रामस्वरूप, रामजीलाल पुत्र रामसहाय, रितेश पुत्र नन्द किशोर, मोहन पुत्र श्रीनिवास, लेखराज पुत्र कमलसिंह, जगदीश उर्फ विवि पुत्र कमलेश, अमन पुत्र जाहर सिंह, जाहर सिंह पुत्र श्री शिवपाल एवं स्थाई वारंटी सोनू उर्फ श्रीराम पुत्र नवल किशोर एवं देशी व अंग्रेजी शराब बेचते मनराज मीना पुत्र सूरजमल मीना एवं ऑपेरशन गार्जियन के तहत धूपसिंह उर्फ पीलू पुत्र रामस्वरूप को गिरफ्तार किया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक ने आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर अंकुश लगाए जाने हेतु अभियान चलाया हुआ है। जिसके तहत जिले की अलग – अलग थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 7 लोगों को गिरफ्तार किया है।

चौथ का बरवाड़ा थाना पुलिस ने ने मांडा हाँस्टल, संस्कृत कॉलेज के सामने मुख्य सड़क पर तेज आवाज में ट्रैक्टर में डेक मशीन चलाकर परीक्षार्थियों की परीक्षा में व्यवधान डालने पर आरोपी नाहर सिंह पुत्र रामभजन निवासी बांसला नदी बौंली जिला सवाई माधोपुर को आरएनसी एक्ट में गिरफ्तार किया गया। साथ ही डेक मशीन मय स्पीकर मय मेमोरी कार्ड को भी जप्त किया गया। चौथ का बरवाड़ा थाने पर प्रकरण आरएनसी एक्ट में दर्ज किया गया। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में मोहनलाल हेड कांस्टेबल, विनोद कांस्टेबल एवं मोहन कांस्टेबल शामिल रहे।

 

Police arrested 15 accused from Sawai Madhopur

 

इसी प्रकार चौथ का बरवाड़ा पुलिस ने शांति भंग के आरोप 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ग्राम महापुरा में मनोज पुत्र रामस्वरूप निवासी महापुरा एवं रामजीलाल पुत्र रामसहाय निवासी महापुरा चौथ का बरवाड़ा को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में हरवीर सिंह उप निरीक्षक चौकी शिवाड़,  शिवदान सिंह कांस्टेबल एवं कृष्णलाल कांस्टेबल शामिल रहे।

 

इसी प्रकार सूरवाल थाना पुलिस ने ध्वनी प्रदुषण अधिनियम के तहत एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। सुरवाल थानाधिकारी राजेन्द्र गिरी के अनुसार गत गुरुवार को गश्त के दौरान सूरवाल में तेज आवाज में फिल्मी गीत बजाकर ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले रामदास पुत्र सुखराम निवासी पढाना कुण्डेरा जिला सवाई माधोपुर को आरएनसी एक्ट के तहत गिऱफ्तार किया गया।

 

इसी प्रकार वजीरपुर थाना पुलिस ने ध्वनि नियंत्रण अधिनियम में दो लोगों को तेज आवाज में गाने बजाने पर गिरफ्तार किया है। वजीरपुर थानाधिकरी योगेन्द्र शर्मा के अनुसार लवकुश पुत्र कमलेश निवासी फुलवाडा वजीरपुर को तेज आवाज में गाने बजाने पर आरएनसी एक्ट में गिरफ्तार कर प्रकरण दर्ज किया गया। इस प्रकार गत गुरुवार को आरोपी शिव सिंह पुत्र महाराज सिंह निवासी गुर्जर बस्ती खैरारा बडासिल सरमथुरा जिला धौलपुर को गिरफ्तार किया गया। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में थानाधिकारी योगेन्द्र शर्मा, प्रकाश चन्द हेड कांस्टेबल, ओमप्रकाश कांस्टेबल एवं अजीत कांस्टेबल शामिल रहे।

 

इसी प्रकार सूरवाल थाना पुलिस ने शांति भंग में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। सुरवाल थानाधिकारी राजेन्द्र गिरी के अनुसार शांति भंग के आरोप में रितेश पुत्र नन्द किशोर निवासी धणोली सूरवाल सवाई माधोपुर को गिरफ्तार किया गया। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में सूरवाल थानाधिकारी राजेन्द्र गिरी, धर्मेन्द्र हेड कांस्टेबल, मुकेश कुमार कांस्टेबल एवं शैतान कांस्टेबल शामिल रहे।

 

इसी प्रकार उदेई मोड़ थाना पुलिस ने शांति भंग के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सहायक उप निरीक्षक जगदीश प्रसाद के अनुसार गत गुरुवार को मोहन सिंह पुत्र श्रीनिवास निवासी खिरखिडा कुडगांव जिला करौली को गश्त के दौरान नई अनाज मण्डी गंगापुर सिटी में मुखबिर की सूचना पर संज्ञेय अपराध की रोकथाम हेतु सीआरपीसी में गिरफ्तार किया गया। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में सहायक उप निरीक्षक जगदीश प्रसाद, अनिल कुमार कांस्टेबल, राजेन्द्र सिंह कांस्टेबल, रवीकान्त कांस्टेबल एवं संदीप सिंह कांस्टेबल शामिल रहे।

 

इसी प्रकार गंगापुर सिटी थाना पुलिस ने शांति भंग के आरोप में 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी कैलाश चन्द मीना मय जाप्ते के थाने से गश्त के लिए निकले हुए थे। रास्ते में दो व्यक्तियों द्वारा हो हल्ला मचाने व पुलिस जाप्ते के समाने विरोध व मरने मारने पर उतारू होकर शांति भंग करने पर लेखराज पुत्र कमलसिंह निवासी हबीबपुर गंगापुर सिटी व जगदीश उर्फ वीपी सिंह पुत्र कमलेश निवासी मच्छीपुरा गंगापुर सिटी, अमन पुत्र जाहर सिंह निवासी रघुनाथपुरा घाटमपुर जिला कानपुर उत्तर प्रदेश एवं जाहर सिंह पुत्र श्री शिवपाल रघुनाथपुरा घाटमपुर जिला कानपुर उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया गया। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में थानाधिकारी कैलाश चन्द, सहायक उप निरीक्षक दाताराम, रवींद्र सिंह कांस्टेबल, कुंजिलाल कांस्टेबल, लखनलाल हेड कांस्टेबल, अशोक कांस्टेबल, राजेन्द्र सिंह कांस्टेबल, अवधेश कांस्टेबल एवं कुन्जीलाल कांस्टेबल शामिल रहे।

 

इसी प्रकार गंगापुर सिटी थाना पुलिस ने एक स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी कैलाश चन्द मीना के अनुसार हेड कांस्टेबल जबर सिंह मय जाब्ता के थाने से रवाना होकर शनिदेव मन्दिर सलारपुर से वांछित स्थाई वारंटी सोनू उर्फ श्रीराम पुत्र नवल किशोर निवासी सलारपुर को दस्तयाब कर गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय के आदेश से न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में जबर सिंह हेड कांस्टेबल, अवधेश कांस्टेबल एवं सुरेन्द्र सिंह कांस्टेबल शामिल रहे।

 

 

इसी प्रकार सूरवाल थाना पुलिस ने अवैध देशी व अंग्रेजी शराब बेचते एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। सूरवाल थानाधिकारी राजेन्द्र गिरी के अनुसार गश्त के दौरान जड़ावता मोड़ से ग्राम जड़ावता की तरफ जाने वाले रास्ते पर एक व्यक्ति के कब्जे से 236 अवैध देशी पव्वे व 108 अंग्रेजी बीयर की बोतल को किया जप्त गया। पुलिस ने आरोपी मनराज मीना पुत्र सूरजमल मीना निवासी मीना मोहल्ला सूरवाल को एक्साईज एक्ट के अपराध में गिरफ्तार किया गया। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में थानाधिकारी राजेन्द्र गिरी, धर्मेन्द्र हेड कांस्टेबल, मुकेश कांस्टेबल एवं शैतान सिंह कांस्टेबल शामिल रहे।

 

 

इसी प्रकार गंगापुर सिटी थाना पुलिस ने ऑपरेशन गार्जियन के तहत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी कैलाश चन्द मीना ने बताया की ऑपरेशन गार्जियन के तहत व शान्ति भंग करने पर धूपसिंह उर्फ पीलू पुत्र रामस्वरुप निवासी टटवाडा गंगापुर सिटी को गिरफ्तार किया गया ।

 

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !