Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

अरुणा गौत्तम ने संभाला डीओ (गाइड) का पदभार

हिन्दुस्तान स्काउट्स एण्ड गाइड्स राजस्थान राज्य, जिला- सवाई माधोपुर में नवसृजित डिस्ट्रिक्ट ऑर्गेनाइजर (गाइड) के पद पर अरुणा गौत्तम को नियुक्त किया गया है। जिला स्काउट सचिव रूपनारायण गुर्जर ने बताया कि नवनियुक्त डीओ(गाइड) को डिस्ट्रिक्ट ऑर्गेनाइजर (स्काउट) सुभाष चन्द शर्मा ने संभाग के सहायक राज्य संगठन आयुक्त भरत लाल प्रजापत की उपस्थिति में पदभार ग्रहण करवाया। डीओ (गाइड) के आने से अधिक से अधिक बालिकाओं व युवतियों को गाइडिंग में प्रशिक्षण प्राप्त कर योग्यता वृद्धि करने का अवसर मिल सकेगा। हिन्दुस्तान स्काउट गाइड में वर्तमान में जिले से चार डिस्ट्रिक्ट ऑर्गेनाइजर चयनित हो चुके हैं।

 

सर्वप्रथम वर्ष 2019 में सवाई माधोपुर जिले से हिन्दुस्तान स्काउट्स एण्ड गाइड्स में चयनित आने वाले भरत लाल प्रजापत पदोन्नत होकर वर्तमान में भरतपुर संभाग के सहायक राज्य संगठन आयुक्त (स्काउट) के पद पर कार्यरत हैं। उनके पश्चात वर्ष 2021 में जिले के गंगापुर सिटी से सुभाष चन्द शर्मा का चयन हुआ जो वर्तमान में सवाई माधोपुर जिले के डिस्ट्रिक्ट ऑर्गेनाइजर (स्काउट) के पद पर कार्यरत हैं तीसरे डिस्ट्रिक्ट ऑर्गेनाइजर के रूप में गिरधारी लाल शर्मा को प्रशिक्षण काल में सवाई माधोपुर में ही लगाया गया है। जिले में पंजीकृत विद्यालयों की संख्या को मद्देनजर रखते हुए नवसृजित डिस्ट्रिक्ट ऑर्गेनाइजर (गाइड) के पद पर अरुणा गौत्तम (चौथी डीओ) हाल ही में चयनित हुई है।

 

Aruna Gautam took over as DO (Guide) Sawai Madhopur

 

विशेष बात यह है सवाई माधोपुर जिले की एण्डवा ग्राम पंचायत के निवाड़ी गांव से हिन्दुस्तान स्काउट गाइड में तीन डीओ भरतलाल प्रजापत, गिरधारी लाल शर्मा और अरुणा गौत्तम तीनों ही स्काउटिंग के क्षेत्र में क्रमशः राष्ट्रपति रोवर अवार्ड, राष्ट्रपति स्काउट अवार्ड व राष्ट्रपति गाइड अवार्ड प्राप्त कर चुके हैं। जिनमें से प्रजापत को जुलाई 2007 में तत्कालीन महामहिम राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे.अब्दुल कलाम द्वारा राष्ट्रपति भवन-नई दिल्ली में सम्मानित होने का गौरव प्राप्त है। तीनों ने ही स्काउटिंग के क्षेत्र में अपने गांव व जिले को गौरवान्वित किया है।

 

प्रजापत के अथक प्रयासों से सवाई माधोपुर जिले में निष्क्रिय पड़ी स्काउट गाइड गतिविधियों को एक नई पहचान मिली है और शिक्षा निदेशालय के आदेशानुसार जिले में हिन्दुस्तान स्काउट गाइड को आवंटित किए गए। अधिकतर विद्यालयों में स्काउट गाइड गतिविधियां सक्रिय रुप से संचालित हो चुकी है। कलेक्टर एवं पदेन जिला संरक्षक, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी एवं पदेन जिला मुख्य आयुक्त, जिला शिक्षा अधिकारी एवं पदेन जिला आयुक्त हि०स्का०गा० के निर्देशन में हिन्दुस्तान स्काउट गाइड जिला मुख्यालय-सवाई माधोपुर के तत्वावधान में विद्यालय स्तर पर प्रशिक्षकों द्वारा गांव-गांव जाकर शिविर आयोजित कर वर्ष 2019-20 व 2022-23 में लगभग चार हजार बालक-बालिकाओं को जोड़कर स्काउटिंग-गाइडिंग का प्रशिक्षण प्रदान किया जा चुका है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !