जिले की विभिन्न थाना पुलिस ने अलग – अलग मामलों में आज मंगलवार को वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसपी सुनील कुमार विश्नोई ने बताया की सत्यनारायण पुत्र केसरलाल निवासी गुलाब बाग मानटाउन, कमलेश पुत्र जन्नालाल निवासी बनोटा सूरवाल, शाका उर्फ रामशाका पुत्र कैलाश निवासी पिपलेट बहरावण्डा कलां, उलीराम पुत्र रामसहाय निवासी ग्राम सहरावता बौंली, पप्पूलाल पुत्र प्रहलाद निवासी बपूई बौंली, धारासिंह पुत्र रामदेव निवासी हथडोली बौंली, नवलकिशोर पुत्र प्रभुलाल निवासी चांदनोंली, कैलाश पुत्र देवीलाल निवासी चांदनोली, प्रभुलाल पुत्र भैरुलाल निवासी चांदनोली, शिवराम पुत्र देवीलाल निवासी चांदनोली, राजेश पुत्र देवीलाल निवासी चांदनोली, मनोज पुत्र हजारी लाल निवासी चांदनोली बौंली, भरतलाल पुत्र ठण्डी निवासी बामनवास पट्टीकलां हाल निवासी प्लॉट नंबर 598 बी ब्लॉक बसन्त कुञ्ज इनक्लेव नई दिल्ली, राजेश पुत्र बजरंगा निवासी बामनवास पट्टीकलां को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

इसी प्रकार मुकदमों व अन्य मामलों में वांछित आरोपी बलराम पुत्र अमरसिंह निवासी बामनवास पट्टी कलां, भरतलाल मीना पुत्र श्रीफूल मीना निवासी श्यामपुरा मलारना डूगंर को गिरफ्तार किया गया। अवैध शराब बेचते हुए यादवेन्द्र पुत्र ओमप्रकाश निवासी जैन मंदिर के पास गंगापुर सिटी, राधेश्याम पुत्र दामोदर निवासी नसियां कॉलोनी गंगापुर सिटी को गिरफ्तार किया गया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया