खंडार थाना पुलिस ने अवैध बजरी परिवहन करने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी उमाशंकर शर्मा पुत्र ब्रजवल्लभ एवं सेतबन्द उर्फ शेटी पुत्र ज्ञानचन्द को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार विश्नोई के निर्देशानुसार सवाई माधोपुर में चलाए जा रहे अवैध बजरी खनन व परिवहन की रोकथाम अभियान के तहत सुरेन्द्र कुमार दानोदिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर एवं अनिल डोरिया वृत्ताधिकारी वृत्त ग्रामीण सवाई माधोपुर के मार्गदर्शन में भगवानलाल थानाधिकारी थाना खंडार द्वारा राधेश्याम उप निरीक्षक के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम द्वारा आज बुधवार को अवैध बजरी खनन एवं परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए बनास नदी में दबिश दी तो नदी में अवैध बजरी भऱा हुआ ट्रैक्टर – ट्रॉली व एक बजरी से भरी हुई ट्रॉली को जप्त किया गया।

ट्रैक्टर – ट्रॉली के चालक पुलिस जाप्ते को देखकर ट्रैक्टर – ट्रॉलियों को छोड़कर भागने में कामयाब हो गये। जिसका पुलिस जाप्ते ने पीछा किया लेकिन चालक नदी पार कर गए। अवैध बजरी से भरे हुए एक ट्रैक्टर – ट्रॉली व एक बजरी भरी हुई ट्रॉली को बरनावदा बनास नदी से जप्त किया गया एवं थाने पर लाकर सुरक्षार्थ खड़ा किया। ट्रैक्टर – ट्रॉलियों के अज्ञात चालकों के विरुद्ध प्रकरण आईपीसी व 4/21 एमएमडीआर एक्ट में थाना खंडार पर पंजीबद्ध किए गये। आज बुधवार को मुखबिर की सूचना पर आरोपी उमाशंकर शर्मा पुत्र ब्रजवल्लभ निवासी वीरपुर बहरावण्डा कलां हाल निवासी हरियोम कॉलोनी खंडार को मुकदमा नंबर116/2022 में व मुकदमा नंबर 117/2022 मे आरोपी सेतबन्द उर्फ शेटी पुत्र ज्ञानचन्द निवासी कटार खंडार को गिरफ्तार किया गया। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में भगवानलाल थानाधिकारी, राधेश्याम उप निरीक्षक, फैयाज खान सहायक उप निरीक्षक एवं जोधराज हेड कांस्टेबल शामिल रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया