जिले की विभिन्न थाना पुलिस ने अलग – अलग मामलों में आज रविवार को वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसपी सुनील कुमार विश्नोई ने बताया की राजेन्द्र उर्फ ढाबा पुत्र राधेश्याम निवासी कुस्तला रवांजना डूंगर, मुबारिक पुत्र कमरुद्दीन निवासी शीतला माता रोड़ मदरसे के पीछे गंगापुर सिटी, तारिफ अली पुत्र कमरुद्दीन निवासी नेहरु कॉलोनी गंगापुर सिटी को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया किया।

इसी प्रकार मुकदमों व अन्य मामलों में वांछित आरोपी जितेन्द्र कुमार पुत्र रामधन जांगिड निवासी आशीष विद्यालय के आगे दुर्गालाल कम्पाउण्डर के पास सालोदा मोड गंगापुर सिटी को गिरफ्तार किया। ध्वनि प्रदूषण करते हुए सोनू सैनी पुत्र ओमप्रकाश माली निवासी जटवाड़ा खुर्द, राजेश पुत्र रामप्रसाद भाड निवासी उनियारा टोंक को गिरफ्तार किया किया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया