Saturday , 5 September 2026
Breaking News

महिला स्वभावतः ही एक सहज, स्वाभाविक व सफल उद्यमी – अर्चना मीना

तीन दिवसीय महिला उद्यमी हाट एवं महिला उद्यमी सम्मान समारोह संपन्न

स्वावलंबी भारत अभियान की राष्ट्रीय सह-समन्वयक, स्वदेशी जागरण मंच की प्रांत महिला प्रमुख एवं स्वरोजगार, उद्यमिता और महिला सशक्तिकरण को लेकर विभिन्न नवाचार कर सवाई माधोपुर जिले को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार प्रयासरत समाज सेविका अर्चना मीना बतौर मुख्य अतिथि सूक्ष्म एवं लघु उद्योग मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से आर्य युवा केंद्र व राष्ट्रीय सेवा भारती द्वारा एनडीएमसी भवन, नई दिल्ली में आयोजित तीन दिवसीय महिला उद्यमी हाट एवं महिला उद्यमी सम्मान समारोह में सम्मिलित हुई और देश भर से आमंत्रित साठ स्वयं सहायता समूहों व महिला उद्यमियों को सम्मानित किया।

 

 

A woman by nature is a successful entrepreneur - Archana Meena Sawai Madhopur

 

 

इस दौरान अर्चना ने स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाई गई विभिन्न स्टॉल देखीं और खरीदारी की। साथ ही महिला उद्यमियों से उनके कार्य के बारे में जाना और उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर अर्चना ने कहा कि महिला स्वभावतः ही एक सहज, स्वाभाविक और सफल उद्यमी है। हर घर स्त्री की रचनात्मकता और कार्यकुशलता से निर्मित होता है और चलता भी उस के उद्यम से है। वह निर्माता भी है और उपभोक्ता भी। तो क्या ही आश्चर्य है यदि वह अर्थोपार्जन के लिए भी संगठित हो कर अपनी इसी उद्यमिता के बल पर सफलता की नई परिभाषा लिखती हुई दिखाई दे। यही स्वावलंबन सफलता की पहली सीढ़ी भी है और आखरी लक्ष्य भी।

 

 

A woman by nature is a successful entrepreneur - Archana Meena Sawai Madhopur

 

 

महिला उद्यमी सम्मान समारोह में अपने विचार प्रकट करते हुए अर्चना मीना ने कहा कि देश भर से अपने उत्साह और इच्छा शक्ति के बल पर आगे बढ़ते लगभग साठ महिला स्वयं सहायता समूहों को सम्मानित कर अपार हर्ष का अनुभव हुआ। उन्होंने कहा कि कहने को मेरा संबोधन उन्हें मार्गदर्शित करने के उद्देश्य से था किंतु जो ऊर्जा एवं प्रेरणा उनके हौंसलों से मैंने ग्रहण की उसे किसी भी प्रकार शब्दों की सीमा में नहीं बांधा जा सकता।

 

 

A woman by nature is a successful entrepreneur - Archana Meena Sawai Madhopur

 

 

हमारे देश का स्वर्णिम भविष्य और उसकी अभूतपूर्व प्रगति को कोई नहीं रोक सकता, क्यूँकि उसकी मातृशक्ति समर्थ, सक्षम और स्वावलंबन की ओर तीव्र गति से अग्रसर हैं। इस अवसर पर अर्चना ने समस्त स्वयं सहायता समूहों एवं समारोह के आयोजकों व अतिथियों को शुभकामनाएँ प्रेषित की और उनका आभार व्यक्त किया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

School Media Entry Rules Madan Dilawar Statement Rajasthan Ashok Gehlot Vikalp Times

स्कूलों में मीडिया एंट्री पर घमासान, दिलावर बोले – ‘बै_न नहीं, परमिशन जरूरी’

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के सरकारी स्कूलों (Government School) में मीडिया (Media) की एंट्री और रिकॉर्डिंग …

Ward reservation unveiled in Tonk 108 out of 335 seats reserved for women Vikalp Times

टोंक में वार्ड आरक्षण का खुला पिटारा, 335 में महिलाओं के लिए 108 सीटें

टोंक: Tonk जिले में नगरीय निकाय चुनाव (Local Body Election) को लेकर वार्डों के आरक्षण …

Lottery held for 100 wards in nagar nigam Kota, 34 seats reserved for women, OBC woman to become Mayor Vikalp Times

कोटा में 100 वार्डों की लॉटरी, 34 महिला सीटें तय, OBC महिला बनेगी मेयर

कोटा: नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Elections) को लेकर कोटा (Kota) में 100 वार्डों की …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !