मानटाउन थाना पुलिस ने एक साल से फरार 500 रुपए इनामी बदमाश को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपी देवीशंकर मीना पुत्र रामधन मीना निवासी आदलवाड़ा कलां, चौथ का बरवाड़ा जिला सवाई माधोपुर को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी द्वारा जिले में वांछित आरोपियों की धरपकड़ हेतु अभियान चलाया जा रहा है। जिस के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र कुमार दानोदिया एवं पुलिस उप अधीक्षक वृत्त शहर नारायण लाल शर्मा आरपीएस के सुपरविजन में थानाधिकारी थाना मानटाउन विवेक हरसाना उप निरीक्षक के नेतृत्व में टीम गठित की गई।

गठित टीम द्वारा थाना मानटाउन पर एक वर्ष से पुराने दर्ज प्रकरण में इनामी आरोपी देवीशंकर मीना पुत्र रामधन मीना निवासी आदलवाडा कलां थाना चौथ का बरवाड़ा को आज सोमवार को गिरफ्तार किया गया है। जिस पर जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा 500 रूपये का इनाम घोषित किया गया था।
ये थे गठित टीम में:- पुलिस की इस गठित टीम में विवेक हरसाना थानाधिकारी थाना मानटाउन, कमल प्रसाद सहायक उप निरीक्षक, रामभजन कांस्टेबल एवं महेन्द्र कांस्टेबल शामिल थे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया