Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

जिले भर से पुलिस ने 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार

शांति भंग करने के 4 आरोपी गिरफ्तार:-

उदयचन्द एसआई थाना मानटाउन ने कुंजीलाल उर्फ कुंजबिहारी पुत्र ओमप्रकाश निवासी भोपाल नगर थाना मानटाउन, साबिर हुसैन पुत्र तैयब निवासी आईएचएस कॉलोनी थाना मानटाउन जिला सवाई माधोपुर को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

इसी प्रकार सुनील हैड़ कांस्टेबल उदेई मोड़ ने राधेश्याम माली एवं रमेश माली पुत्रान गिरधारी निवासीयान सोल्या की बगीची गंगापुर सिटी को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

 

सट्टे की खाईवाली करते हुए 1 आरोपी गिरफ्तारः-

प्रकाश चंद हैड कांस्टेबल थाना वजीरपुर ने जीतेन्द संडेलवाल पुत्र अमृलाल निवासी रायपुर थाना वजीरपुर जिला सवाई माधोपुर को सट्टे की खाईवाली करते हुए पाए जाने पर गिरफ्तार किया गया।
उल्लेखनीय है कि आरोपी सार्वजनिक स्थान ग्राम शिव मंदिर के पास रायपुर में सट्टे की खाईवाली करते हुए पाया गया जिस पर आरोपी को मय सट्टा पर्ची, बॉलपैन व 1020 रूपये नकद के साथ गिरफ्तार कर मुकदमा 13 आरपीजीओ में थाना वजीरपुर पर दर्ज किया गया।

 

police arrested 7 accused from sawai madhopur

 

अवैध शराब बेचते 1 आरोपी गिरफ्तारः-

हरिशंकर सहायक उप निरीक्षक थाना वजीरपुर ने आमान पुत्र हनीफ खान निवासी पावटा गद्दी थाना वजीरपुर जिला सवाई माधोपुर को अवैध शराब बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
उल्लेखनीय है कि आरोपी पीलोदा रोड़ वजीरपुर में अबैध शराब ले जाते हुए पाया गया। जिस पर आरोपी से अनुज्ञापत्र मांगा तो कोई अनुज्ञापत्र नहीं होना बताया जिस पर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कुल 48 पव्वे देशी शराब के जप्त कर धारा 19/54 एक्साइज एक्ट में थाना वजीरपुर पर प्रकरण दर्ज किया गया।

 

दर्ज मुकदमात का 1 आरोपी गिरफ्तारः-

प्रकाश चंद हैड कांस्टेबल थाना वजीरपुर ने दिलखुश पुत्र भरतू उर्फ भरतलाल निवासी सेवा थाना वजीरपुर को दर्ज मुकदमात के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि आरोपी के विरूद्ध थाना वजीरपुर पर मुकदमा नंबर 117/2021 धारा 8/21 एनडीपीएस एएक्ट में दर्ज किया गया था ।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !