Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

एनसीसी कैडेट्स का संयुक्त वार्षिक सैन्य प्रशिक्षण शिविर हुआ शुरू

शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह राजकीय महाविद्यालय में “राष्ट्रीय छात्र सैन्य वाहिनी” के तत्वावधान में आज सोमवार को सात दिवसीय संयुक्त वार्षिक सैन्य प्रशिक्षण शिविर का शुभारम्भ किया गया।
शिविर की शुरूआत प्राचार्य रामलाल मीना ने दीप प्रज्वलन कर की। इसके पश्चात एनसीसी प्रभारी मुसव्विर अहमद ने एनसीसी के कार्य एवं उद्देश्य पर अपने विचार व्यक्त करते हुए एनसीसी कैडेट्स को एनसीसी के माध्यम से व्यक्तित्व निर्माण एवं नेतृत्व क्षमता विकसित करने के लिए प्रेरित किया।

 

उन्होंने बताया कि इस शिविर में 14 राज एनसीसी बटालियन कोटा के पी.आई. इन्सट्रक्टर द्वारा कैडेट्स को विविध विषयों एवं सैन्य हथियारों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। कोटा युनिट से सूबेदार संदीप उंद्रे ने सात दिवसीय शिविर में सिखाए जाने वाले कार्यों की विस्तरित जानकारी दी। इसके बाद पूर्व एनसीसी अधिकारी केप्टन डाॅ. ओपी शर्मा ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आपदा के समय एनसीसी कैडेट्स नागरिक सुरक्षा के क्षेत्र में स्वयंसेवक के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते है।

 

 

Joint annual military training camp of NCC cadets begins in sawai madhopur

 

उन्होंने छात्रों को स्वच्छ व चरित्रवान समाज बनाने का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया। अन्त में महाविद्यालय के प्राचार्य ने कैडेट्स को एनसीसी की गतिविधियों में उत्साह से भाग लेते हुए सात दिवसीय शिविर में एकता अनुशासन का पाठ सीखने के लिए कहा। शिविर में छात्र सीनियर अंडर ऑफिसर मनराज गुर्जर, अंडर ऑफिसर मुकेश गुर्जर, राजेश गुर्जर व कुलदीप चौधरी ने भी अपने विचार व्यक्त किये। सार्जेंट उदित राज ने मंच संचालन करते हुए पधारे हुए अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !