Saturday , 5 September 2026
Breaking News

आकाशीय बिजली गिरने से 10 बकरियों की हुई मौत

बामनवास उपखण्ड के नजदीक ग्राम पंचायत रिवाली गांव की पहाड़ियों में आकाशीय बिजली गिरने से 10 बकरियों की मौत हो गई। पीड़ित पायलट गुर्जर ने बताया कि वह हर रोज की तरह पहाड़ियों में बकरियां चराने गया था। शाम 5 बजे तेज गर्जना के साथ बारिश शुरू हुई। जिस पर वह पेड़ के नीचे जाकर खड़ा हो गया।

 

 

10 goats died due to lightning in bamanwas sawai madhopur

 

इस दौरान बिजली गिरने से उसकी 10 बकरियाँ मर गई। मामले की जानकारी व्हाट्सएप के जरिए बामनवास उप जिला कलेक्टर रतन लाल योगी को दी। उप जिला कलेक्टर के आदेश पर सांय करीब 7 बजे पटवारी व पुलिस ने मौके पर जाकर मुआयना किया। रात हो जाने के कारण आज पोस्टमार्टम नहीं हो पाया। बामनवास उप जिला कलेक्टर रतन लाल योगी ने बताया कि उपखण्ड के लोगों की समस्या व्हाट्सएप मैसेज पर मिलते ही समाधान करवाया जाता है। उपखण्ड क्षेत्र की कई समस्याओं का इस तरह निराकरण किया गया हैं। बिजली आपूर्ति बंद रहने, आदि समस्याओं का निराकरण किया है।

 

उप जिला कलेक्टर का कहना है कि लोग समस्या समाधान के लिए प्रार्थना-पत्र देने आएंगे, प्रदर्शन करेंगे इससे बढ़िया है कि समस्या का समाधान एक मैसेज प्राप्त होते ही कर दिया जाए। जिससे आम जनता को समय रहते राहत प्रदान हो सके।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !