Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

सभी विभाग एक-एक ग्राम पंचायत का माइक्रो प्लान करें तैयार – एडीएम

सभी विभाग एक-एक ग्राम पंचायत का माइक्रो प्लान करें तैयार – एडीएम

2 अक्टूबर से “प्रशासन गांवों के संग अभियान-2021” शुरू होगा। इसकी तैयारियो के सम्बंध में आज सोमवार को एडीएम डॉ. सूरज सिंह नेगी ने कलेक्ट्रेट में सभी सम्बंधित अधिकारियों की बैठक लेकर निर्देश दिये कि अपने-अपने विभाग का ग्राम पंचायतवार माइक्रो प्लान तैयार करे लें। इस प्लान में यह स्पष्ट रूप से दर्शित होगा कि तैयारी कैम्प, मुख्य कैम्प, फॉलो अप कैम्प में वह विभाग क्या-क्या कार्य करेगा, इसके लिये कितने संसाधन व मानव संसाधन की आवश्यकता रहेगी, किस प्रकार के कार्य को कितनी टाइम लिमिट में पूर्ण करना है। अपने विभाग के ग्रास रूट कार्मिकों को इस अभियान के प्रति सेंसिटाइज भी करें। एडीएम ने बताया कि इस अभियान में प्रत्येक ग्राम पंचायत में शिविर लगेगा जिसमें 19 विभाग के अधिकारी मौजूद रहेंगे जो मौके पर ही समस्या समाधान करेंगे। शिविर में राजस्व, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, पीएचईडी, कृषि, जनजाति क्षेत्रीय विकास, ऊर्जा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, सैनिक कल्याण, महिला एवं बाल विकास, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य , खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, आयोजना, पशुपालन, श्रम, आयुर्वेद, सहकारिता एवं डेयरी, सार्वजनिक निर्माण, शिक्षा और वन विभाग के अधिकारी उपस्थित रहेंगे। एडीएम ने निर्देश दिये कि विभिन्न राजकीय विभागों को राजकीय कार्यालय , विद्यालय, ए.एन.एम., पी.एच.सी. भवन निर्माण के लिये भूमि की आवश्यकता है तो प्रस्ताव तैयार कर भिजवाएं तथा सेट-अपार्ट की कार्रवाई भी इसी समय करवा लें। यदि किसी विभाग का किसी भवन, भूमि, सड़क पर कब्जा तो है लेकिन रेकार्ड में दर्ज नहीं है तो दर्ज करवा लें। शिविर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगा। मुख्य शिविर से पूर्व तैयारी शिविर भी लगेगा जिसमें सम्बंधित अधिकारी ग्राम पंचायत का दौरा कर अपने-अपने विभाग से सम्बंधित समस्याओं, मांगों की पहचान कर उनके समाधान की कार्य योजना बनाएंगे, संसाधन जुटाएंगे। मुख्य शिविर के बाद फॉलोअप शिविर लगेगा जिससे पता चलेगा कि मुख्य शिविर प्रभारी द्वारा दिये गये आदेश की कितनी पालना हुई, शिविर में आयी कोई समस्या अब भी लम्बित तो नहीं है। सभी उपखंड अधिकारी, तहसीलदार प्रत्येक पटवारी से रिपोर्ट लें कि उनके क्षेत्र में अतिक्रमण, सीमाज्ञान, पत्थरगढ़ी, रास्ता, आपसी सहमति से खाता विभाजन, गैर खातेदारी से खातेदारी के कितने प्रकरण लिखित में लम्बित हैं, इसके अतिरिक्त सर्वे कर ऐसे प्रकरणों की भी लिस्ट बनवाएं जो अभी तक लिखित में नहीं आये हैं लेकिन शिविर में इनके आवेदन आ सकते हैं। इन सभी के निस्तारण का ड्राफ्ट अभी से तैयार कर लें। तैयारी शिविर में जेवीवीएनल के अधिकारी बिल में गड़बड़ी, झूलते और छतिग्रस्त तार, डिमांड नोट जमा करवाने के बाद भी कनेक्शन न होना, कनेक्शन फाइल जमा करवाने के काफी समय बाद भी डिमांड नोट जारी न करना, जले ट्रांसफार्मर को न बदलना, अतिरिक्त ट्रांसफार्मर की मांग जैसे बिन्दुओं की समीक्षा करेंगे तथा मुख्य शिविर के दिन इसका समाधान करेंगे। कुछ समस्याओं के निस्तारण के लिये 2 दिन व 10 दिन की अवधि भी निर्धारित की गई है। शिविर में आने वाले 30 साल से अधिक आयु के प्रत्येक व्यक्ति के ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर की निःशल्क जॉंच करने तथा जरूरत वाले लोगों को दवा वितरण के लिये मुख्य शिविर में चिकित्सा विभाग स्टाल लगाएगा। बैठक में एडीएम ने पीएचईडी, पीडब्ल्यूडी, ग्रामीण विकास समेत प्रत्येक विभाग के अधिकारी को उनके विभाग द्वारा तैयारी शिविर, मुख्य शिविर और फॉलोअप शिविर में किये जाने वाले कार्य की विस्तार से जानकारी दी । इस अवसर पर एसडीएम कपिल शर्मा समेत अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

 

 

Prepare micro plan of all the departments one gram panchayat - ADM

 

 

60 दिन के लक्ष्य का 97 प्रतिशत 42 दिन में ही किया हासिल

 

घर-घर औषधि योजना की जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक एडीएम डॉ. सूरज सिंह नेगी की अध्यक्षता में आज सोमवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई। योजना के अंतर्गत अब तक हुए पौध वितरण की समीक्षा की गई। टास्क फोर्स के सदस्य सचिव डीएफओ जयराम पाण्डेय ने बताया कि जिले में वित्तीय वर्ष 2021-22 में कुल 10,14,832 पौध वितरण किया जाना है। प्रथम चरण में 5,38,384 तथा द्वितीय चरण में 4,76,448 पौध वितरण किया जाना है। प्रथम चरण 1 अगस्त से 30 सितंबर तक चलाया जा रहा है। द्वितीय चरण 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलेगा। 12 सितम्बर तक 5,21000 पौधें पौधों का वितरण किया जा चुका है जो लक्ष्य का 97 प्रतिशत है। एडीएम ने द्वितीय चरण पौध वितरण के लक्ष्य प्राप्ति हेतु तहसील स्तर पर गठित प्रबोधन एवं समन्वय समिति तथा ग्राम पंचायत स्तर पर गठित क्रियान्यवन एवं समन्वयं समिति के शीध्र बैठक आयोजित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि नोडल एजेंसी वन विभाग है लेकिन अन्य सभी विभागों के अधिकारी, कर्मचारी भी पौध वितरण में जागरूकता वृद्धि एवं पौध वितरण में सहयोग का हर सम्भव प्रयास करें।

 

आज जाँचे गए सभी 44 सैम्पल मिले नेगेटिव

 

सोमवार को जिले में जाँचे गये सभी 44 कोरोना सैम्पल नेगेटिव आये हैं। अभी जिले में 3 एक्टिव कोरोना केस हैं, जो होम आइसोलेशन में रहते हुए चिकित्सा विभाग की निगरानी में स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं। जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने लोगों से आग्रह किया है कि 18 साल से अधिक आयु के सभी व्यक्ति कोविड-19 टीके की दोनों डोज निर्धारित समय पर लगवा ले। मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग आदि कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवियर का पालन करें जिससे कोरोना संक्रमण की पूर्ण रोकथाम हो, उन्होंने लोगों से जन अनुशासन की पालना करने का आग्रह किया है जिससे जिला एक बार फिर कोरोनामुक्त हो सके।

 

अल्पसंख्यक छात्रवृति हेतु संस्थाओं का आधार आधारित प्रमाणीकरण अनिवार्य

अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र-छात्राओं को आर्थिक सहायता प्रदान कर इनके शैक्षिक-उन्नयन हेतु संचालित प्री-मैट्रिक, पोस्ट मैट्रिक व मेरिट कम मीन्स छात्रवृति नवीन एवं नवीनीकरण हेतु वर्ष 2021-22 के लिए ऑन लाईन एनएसपी पोर्टल द्वारा आवेदन आमंत्रित किए जा रहे है। जिले की समस्त राजकीय/गैर राजकीय समस्त शैक्षिक संस्थाओं को एनएसपी पोर्टल पर पंजीकरण, केवाईसी अपडेट, आधार बेस्ड आथेन्टीकेशन करना अनिवार्य है, इसके अभाव में संस्था में अध्ययनरत अल्पसंख्यक विद्यार्थी ऑनलाईन आवेदन नहीं कर पाएंगे तथा एक भी अल्पसंख्यक विद्यार्थी आवेदन करने से रह जाता हैं तो समस्त जिम्मेदारी संबंधित संस्था प्रधान की होगी। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, सलीम खान ने बताया कि विद्याार्थियों के लिए ऑनलाईन आवेदन की अंतिम तिथि प्री-मैट्रिक हेतु 15 नवंबर 2021, पोस्ट मैट्रिक एवं मैरिट कम मीन्स हेतु 30 नवंबर 2021 है। ऑनलाईन आवेदन में तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए पात्र विद्यार्थी अंतिम तिथि से पूर्व ही आवेदन कर देवें। आवेदन करने समय विद्यार्थी को मूल दस्तावेजों से मिलान कर सभी जानकारी सही भरनी है तथा ऑनलाईन आवेदन पत्र के साथ आधार कार्ड, मूल निवास, अल्पसंख्यक प्रमाण-पत्र, आय-प्रमाण पत्र, बैंक पास बुक, फीस रसीद आदि की स्वःप्रमाणित छाया प्रति अध्ययनरत संस्था में जमा करवानी है। विद्यार्थियों को ऑनलाईन आवेदन में किसी भी प्रकार की तकनीकी समस्या आने पर अथवा जानकारी के लिए अध्ययनरत संस्था में अथवा कार्यालय के दूरभाष नम्बर-07462-220359 पर संम्पर्क कर सकते है।

 

शिक्षण संस्थान प्रधानों की वीसी के माध्यम से बैठक हुई आयोजित

जिले के शिक्षण संस्थन प्रधानों की बैठक आज सोमवार को जूम एप के माध्यम से आयोजित हुई। जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय माध्यमिक ने बताया कि पूर्व एवं उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनाओं के ऑनलाईन आवेदन शाला दर्पण पोर्टल पर लॉक करने की अंतिम तिथि 15 सितंबर है। उन्होंने बताया कि 13 सितंबर तक पूर्व मैट्रिक 5357 आवेदन एवं पोस्ट मैट्रिक में 1317 आवेदन लॉक होने से बकाया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने जूम मीटिंग में समस्त संस्थाप्रधानों को प्राथमिकता से अलॉट किए गए समस्त आवेदनों को लॉक सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि अलॉट किए गए आवेदनों को प्राथमिकता के साथ प्रतिदिन लॉक करना सुनिश्चित करें। वीसी में प्रत्येक विद्यालय के संस्थाप्रधान एवं पीईईओ का सहयोग अपेक्षित है। अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी एजाज अली ने बताया कि स्टेट स्कूल स्कॉलरशिप पोर्टल में सभी प्रकार के प्री एवं पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनाओं में ऑनलाईन आवेदनों को संस्थाप्रधान प्रतिदिन लॉक एवं सबमिट करें। वीसी में डीएसएम उडान परियोजना अनूप श्रीवास्तव एवं छात्रवृत्ति प्रभारी महेश वर्मा ने संस्थाप्रधानों को छात्रवृत्ति के विषय में जानकारी दी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !