कोतवाली थाना पुलिस सवाई माधोपुर ने दुकान के अन्दर रखकर अवैध श*राब बेचते एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी जितेन्द्र मीना पुत्र हनुमान मीना को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर हर्षवर्धन अगरवाला के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर हिमांशु शर्मा और वृताधिकारी वृत शहर सवाई माधोपुर दीपक खण्डेलवाल के निकटतम सुपरविजन में कोतवाली थानाधिकारी प्रमेन्द्र रावत के नेतृत्व में तेजसिंह एएसआई मय टीम द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव 2023 को मध्यनजर रखते हुए गत रविवार को मुखबिर की सूचना पर मैन बाजार शहर सवाई माधोपुर से एक दुकान के अन्दर रखकर अवैध अंग्रेजी देशी श*राब के कुल 2208 पव्वे व बी*यर 108 बोतल रखी हुई मिली, जिनका कोई लाईसेसं नहीं होने पर मौके पर ही जप्त किया।

पुलिस ने आरोपी जितेन्द्र मीना पुत्र हनुमान मीना निवासी गम्भीरा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने प्रकरण राजस्थान आबकारी अधिनियम में दर्ज किया है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में थानाधिकारी प्रमेन्द्र रावत, तेजसिंह एएसआई, हेमन्त कांस्टेबल, रामभजन कांस्टेबल एवं जगमोहन कांस्टेबल शामिल रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया