Saturday , 5 September 2026
Breaking News

पुलिस ने चर्चित राजेश मीना अ*पहरण मामले में दो बदमाशों को बोलरो गाड़ी सहित किया गिरफ्तार

बदमाशों ने कोटा, बून्दी के बदमाशों के साथ मिलकर अ*पहरण की वारदात को दिया था अंजाम 

कुण्डेरा थाना पुलिस ने चर्चित राजेश मीना अ*पहरण मामले में दो बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। इसके साथ ही पुलिस ने बोलरो गाड़ी को भी जब्त किया है। पुलिस ने आरोपी दीपक पुत्र रामेश्वर निवासी पीपल्दा खातोली कोटा, हाल नान्ता इन्द्रगढ़ जिला बून्दी और टोनू कुमार पुत्र शिवजी लाल मीना निवासी टोकसपुरा इन्द्रगढ़ जिला बून्दी को गिरफ्तार किया है।

 

पुलिस के अनुसार सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अगरवाला ने बताया की आज सोमवार को कुण्डेरा थाना अन्तर्गत राजेश मीना निवासी खिलचीपुर का फिरौती के लिए अ*पहरण किया गया था। इस मामले मे शामिल दो बदमाशों को बोलेरो गाड़ी सहित दबोचने में सफलता प्राप्त की है।

 

Police arrested two criminals in the famous Rajesh Meena kidnapping case in sawai madhopur

 

 

घटना का विवरण:-

पुलिस कुण्डेरा थाना क्षेत्र में गत दिनांक 10 अक्टूबर 2023 को राजेश पुत्र कल्याण मीना निवासी खिलचीपुर शाम को सवाई माधोपुर से मोटरसाइकिल से खिलचीपुर आ रहा था। हेलीपेड के पास पंचायत भवन के पास शेरपुर के पास पहुंचा तो उसी समय एक मोटरसाइकिल आरटीआर और बोलेरो गाड़ी आयी और राजेश की गाड़ी को रूकवाकर उसे अ*पहरण कर ले गये। हेलीपेड के पास उसकी मोटरसाइकिल पड़ी हुई मिली।

 

इस घटना पर मामला कुण्डेरा थाने पर दर्ज किया गया था। घटना की सूचना पर सम्पूर्ण जिले में नाकाबन्दी की गई। अभय कमांड के सीसीटीवी कैमरा, की रिकोर्डिग को देखा गया। इस प्रकार के अपराधों में लिप्त अपराधियों के संबंध जानकारी प्राप्त कर उनकी उपस्थिति को चैक किया गया।

 

 

जिले से बाहर निकलने के सभी नाकों पर चैकिंग की गई। चारों तरफ से नाकाबन्दी को देखकर अ*पहृत राजेश को छान के आसपास जंगल मे मारपीट कर पटक कर भाग गये। दिनदहाडे हुई इस अपहरण की घटना को गम्भीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर हिमांशु शर्मा व वृत्ताधिकारी शहर सवाई माधोपुर दीपक खण्डेलवाल के सुपरविजन में कुण्डेरा थानाधिकारी महेन्द्र सिंह के नेतृत्व में विषेष टीम का गठन किया गया था।

 

इस तरह बदमाशों को किया गिरफ्तार:-

अ*पहरण के इस मामले में पुलिस की विशेष टीम ने अपह्त राजेश की मित्रता, चरित्र, रजिंश वाद – विवादों को चिन्ह्ति कर प्रत्येक बिन्दुवार जांच की गई तो पता चला कि राजेश के अ*पहरण में खातोली कोटा निवासी दीपक गूर्जर व टोकसपुरा, इन्द्रगढ निवासी टोनू मीना की लिप्तता है।

 

इस सूचना के आधार पर अपराधियों की तलाश हेतु एक पुलिस टीम को कोटा व बून्दी भेजा गया। पुलिस की विशेष निगरानी एवं गतिविधियों की जांच के आधार पर पाया कि इस वारदात में लिप्त दोनों बदमाश बोलेरो गाडी से सवाई माधोपुर आये हुए है। इस सूचना के आधार पर पुलिस की विशेष टीम ने दोनों बदमाशों को नाकाबन्दी में छान से पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।

 

अ*पहरण का कारण:-

पुलिस की पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि राजेश मीना की दो दिन तक निगरानी कर मोटरसाइकिल पर खिलचीपुर से आते समय, हेलीपेड के पास पंचायत भवन रूकवाकर बोलेरो गाड़ी में पटक कर ले गये।

 

स्थानीय बदमाश ने राजेश मीना के बारे में जानकारी दी थी कि राजेश ऑनलाइन सट्टे में अवैध कमाई कर रहा है, इसलिए आसानी से 15-20 लाख रूपये दे देगा और पुलिस के पास भी नहीं जाएगा। प्रारम्भिक अनुसंधान के अनुसार 7 बदमाशों ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था। वारदात मे लिप्त अन्य बदमाशों के प्रयास पुलिस कर रह है।

 

यह रहे पुलिस टीम में शामिल :- 

इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में कुण्डेरा थानाधिकारी महेन्द्र सिंह, अजीत मोगा सहायक उप निरीक्षक सायबर सेल, सहायक उप निरीक्षक इन्द्रजीत सिंह, मुकेश हेड कांस्टेबल, जनार्दन सिंह कांस्टेबल, गोरधन कांस्टेबल, अजय कांस्टेबल, हरिसिंह कांस्टेबल, दयाराम कांस्टेबल, महेन्द्र हेड कांस्टेबल सायबर सेल, राजकुमार कांस्टेबल सायबर सेल शामिल रहे।

 

बदमाशों पर थी इनाम कीघोषणा:-

अपहरण के खुलासे के लिए जिला स्तर पर 10 हजार रूपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस अधीक्षक द्वारा टीम के कार्य की प्रषंसा की गई।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

School Media Entry Rules Madan Dilawar Statement Rajasthan Ashok Gehlot Vikalp Times

स्कूलों में मीडिया एंट्री पर घमासान, दिलावर बोले – ‘बै_न नहीं, परमिशन जरूरी’

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के सरकारी स्कूलों (Government School) में मीडिया (Media) की एंट्री और रिकॉर्डिंग …

Ward reservation unveiled in Tonk 108 out of 335 seats reserved for women Vikalp Times

टोंक में वार्ड आरक्षण का खुला पिटारा, 335 में महिलाओं के लिए 108 सीटें

टोंक: Tonk जिले में नगरीय निकाय चुनाव (Local Body Election) को लेकर वार्डों के आरक्षण …

Lottery held for 100 wards in nagar nigam Kota, 34 seats reserved for women, OBC woman to become Mayor Vikalp Times

कोटा में 100 वार्डों की लॉटरी, 34 महिला सीटें तय, OBC महिला बनेगी मेयर

कोटा: नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Elections) को लेकर कोटा (Kota) में 100 वार्डों की …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !