पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर द्वारा चलाये जा रहे वांछित अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत अति. पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर धर्मेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन में मुकेश कुमार उ.नि. थानाधिकारी रवांजना डूंगर के सहयोग से सतीश वर्मा उप अधीक्षक पुलिस एससी एसटी सैल सवाई माधोपुर द्वारा प्रकरण सं. 04/20 धारा 147, 323, 336, 341, 448 ता.हि. एवं 3-1(द)(एस) 3-2(va) sc/st act थाना रवांजना डूंगर में वान्छित अभियुक्तगण रामकिशन जांगिड पुत्र कल्यामल से अन्य अभियुक्तगण बाबत अनुसंधान किया जाना है। अतः अभियुक्त रामकिशन का 2 योम पी.सी. रिमाण्ड एवं स्यानी उर्फ कलावती पत्नि रामकिशन, रूकमणी उर्फ विनोद देवी पत्नि रामवतार निवासीयान कुस्तला थाना रवांजना डूंगर को गिरफ्तार किया गया है।

उक्त प्रकरण आरोपीगण को राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विधालय कुस्तला की जमीन पर अतिक्रमण करने से मना करने पर विद्यालय प्रशासन व छात्रों के साथ मारपीट करने व जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने के उपरान्त धर्मिष्ठा हावा प्रधानाचार्य राजकीय उच्च माध्यमिक विधालय कुस्तला द्वारा दिनांक 05/01/2020 को दर्ज कराया गया था।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया