Sunday , 8 March 2026
Breaking News

निखिल बैरवा हत्याकाण्ड में नामजद पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार

जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने बताया कि 16 फरवरी की रात्री को गंगापुर सिटी में जयपुर बाई पास पर हुए निखिल बैरवा हत्या काण्ड के मामले में 5 नामजद आरोपियों को गिरफ्तार करन में पुलिस ने सफलता प्राप्त की है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार 17 फरवरी को बृजमोहन बैरवा निवासी गोतम काॅलोनी सवाई माधोपुर ने गंगापुर सिटी में शादी में डांस के दौरान झगड़ा होने पर गौरव गुप्ता उर्फ टीटू, दीपक सौनी, गिरीश सिन्धी उर्फ सेठी, मनीष इसरानी उर्फ मुन्ना, गौरव खत्री उर्फ गोरू, योगेश गुप्ता उर्फ योगी, कलाम एव अन्य तीन चार व्यक्तियों द्वारा लाठी, डण्डे, सरिये व लात घूसों से मारपीट कर उसके पुत्र निखिल बैरवा की हत्या कर दी। जिस पर थाना सदर गंगापुरसिटी में अभियोग संख्या 32/2021 धारा 147, 148, 149, 323, 341, 302, 427, 504, 201 ता.हि. व 3 एससी/एसटी एक्ट में दर्ज कर अभियुक्तों की तलाश कर दी।
घटना की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार कालूराम मीना वृत्ताधिकारी गंगापुर सिटी के नेतृत्व में विशेष टीमों का गठन किया गया। गठित विशेष टीमों द्वारा आरोपियों के सम्भावित छिपने के स्थानों पर जयपुर, सवाई माधोपुर, कोटा, टोंक, बूंदी, मुम्बई में दबिशे दी गई। इसके अतिरिक्त तकनीकी साधनों के प्रयोग से आरोपियों की गिरफ्तारी के सार्थक प्रयास किये गये।

Police arrested Five accused named in Nikhil Bairwa murder case

मुखबिर से 6 मार्च को मिली सूचना के आधार पर एक विशेष टीम श्रीकिशन मीना पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी थाना सदर गंगापुर सिटी के नेतृत्व में गठित कर मुम्बई रवाना की गई थी। टीम द्वारा विशेष कार्य योजना बना कर गौरव गुप्ता उर्फ टीटू पुत्र स्व. नरेन्द्र गुप्ता निवासी जवाहर नगर बजरिया सवाई माधोपुर, गौरव खत्री उर्फ गोरू पुत्र चितरंजन खत्री निवासी म.नं. 119/487 अग्रवाल फार्म मानसरोवर जयपुर, कलामुद्दीन उर्फ कलाम पुत्र शब्बीर खान निवासी ग्राम पचीपल्या थाना मानटाउन जिला सवाई माधोपुर को थाना मीरा रोड़ मुम्बई की ईम्दाद से मुम्बई से गिरफ्तार किये गये। साथ ही कालूराम मीना पुलिस उप अधीक्षक वृत गंगापुर सिटी के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा मनीष गुर्जर पुत्र सुआलाल गुर्जर निवासी म.नं. 2/150 हाउसिंग बोर्ड सवाई माधोपुर, आकाश सिन्धी पुत्र महेश कुमार सिन्धी निवासी 119/455 अग्रवाल फार्म हाउस मानसरोवर जयपुर को सूरवाल मोड़ सवाई माधोपुर से 8 मार्च को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक स्विफ्ट गाड़ी व एक फोर्चुुनर गाड़ी को बरामद किया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपियों को 9 मार्च को न्यायालय में पेश किया गया जहाँ से 12 मार्च तक पी.सी. रिमाण्ड पर दिया है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि प्रकरण में अब तक कुल 10 आरोपियों में से 8 को गिरफ्तार किया जा चुका है। घटना के मुख्य आरोपी मनीष उर्फ मुन्ना सिन्धी व टीटू उर्फ गौरव गुप्ता की गिरफ्तारी हो चुकी है। इनके सहयोगी शेष नामजद आरोपी योगेश गुप्ता उर्फ योगी निवासी जयपुर तथा रवि उर्फ पुष्पेन्द्र राजपूत निवासी मानसरोवर जयपुर की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।
आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में कालूराम मीना वृत्ताधिकारी वृत गंगापुर सिटी, श्रीकिशन मीना पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी थाना सदर गंगापुर सिटी, पुष्पेन्द्र सिंह हैड कांस्टेबल, रघुसिंह हैड कांस्टेबल, विजयसिंह कांस्टेबल, ऋषि मीना कांस्टेबल, विश्वनाथ प्रताप सिंह कांस्टेबल, बबलूराम कांस्टेबल एवं खेमचन्द कांस्टेबल शामिल थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !