जिले की विभिन्न थाना पुलिस ने अलग – अलग मामलों में आज शुक्रवार को वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसपी सुनील कुमार विश्नोई ने बताया की नीतेश उर्फ कलुआ पुत्र गिरधारी निवासी मीना कॉलोनी लाटा हाउस वाली गली उदेई मोड़ गंगापुर सिटी, शक्तिमान पुत्र श्योनारायण निवासी बगावदा रवांजना डूंगर को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया किया।

देशी’शराब बेचते भूरासिंह पुत्र समयसिंह जाटव निवासी मौहचा थाना पीलोदा को गिरफ्तार किया गया। ध्वनि प्रदूषण करते हुए अमरसिंह पुत्र चिरंजीलाल निवासी डुंडा सूरवाल को गिरफ्तार किया किया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया