जिले में आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर अंकुश लगाये जाने हेतू चलाये जा रहे अभियान के तहत विभिन्न थाना पुलिस ने शांति भंग करने के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

कुण्डेरा थाना पुलिस ने आरोपी रणजीत पुत्र रामस्वरुप निवासी बाडोलास थाना कुण्डेरा जिला सवाई माधोपुर और मोनू मीना पुत्र धर्मसिंह निवासी बाडोलास थाना कुण्डेरा जिला सवाई माधोपुर को गिरफ्तार किया गया। इसी प्रकार कोतवाली थाना पुलिस ने मांगीलाल पुत्र परशुराम निवासी कच्ची बस्ती बम्बोरी थाना कोतवाली सवाई माधोपुर को गिरफ्तार किया है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया