Saturday , 7 March 2026
Breaking News

19 साल से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार

पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहे स्थायी वाऱण्टी (गिरफ्तार वारण्टी) भगौडा के धरपकड अभियान के तहत सुधीर चौधरी पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार एवं धर्मेन्द्र कुमार यादव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक की देखरेख में एवं दिनेश कुमार सीओ साहब (शहर) के निकटतम सुपरविजन में जिलें में वांछित अपराधियो की धरपकड हेतु चलाऐ जा रहे अभियान के तहत पुलिस थाना सूरवाल की टीम के द्वारा वांछित स्थाई वारण्टी की गिरफ्तारी के लिए अथक प्रयास किये गये, जिसमें मुखबीर खास द्वारा ईत्तला मिली कि ग्राम चिथवाडी थाना सामोद जिला जयपुर ग्रामीण के पहाडी क्षेत्र में स्थाई वाऱण्टी गोपाल मोग्या छिपा हुआ है। आज प्रातः 3-4 बजे चिथवाडी की पहाडी पर बनी अस्थाई टापरी पर दबिश दी गई तो मुखबीर खास के बताए गये हुलिए के अनुसार एक व्यक्ति दिखाई दिया।

Police arrested permanent warranty 19 years

जिसे घेरा देकर पकडा व उससे नाम पता पूछा तो अपना नाम गोपाल उर्फ बत्तीलाल पुत्र रामसहाय निवासी दोबडा कलां थाना सूरवाल हाल भंवरकी थाना बाटोदा जिला सवाई माधोपुर हाल अस्थाई टापरी हार चिथवाडी थाना सामोद जिला जयपुर ग्रामीण बताया। जिसे थाना के स्थाई वाऱण्ट सरकार बनाम गोकुल वगैरहा कोर्ट केश न. 63/99 न्यायालय श्रीमान मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सवाई माधोपुर मे गिरफ्तार किया गया। जिसके खिलाफ सन 1999 में धारा 39, 51 वन्य जीव अधिनियम मे पकड कर मुकदमा दर्ज हुआ था। उक्त स्थायी वाऱण्टी मुकदमे के बाद सजा के डर से करीब 19 सालो से न्यायालय में हाजिर नहीं हुआ था ना ही पुलिस के पकड मे आ रहा था तथा जगह व नाम बदल-बदल कर फरारी काट रहा था, जिसे थाना हाजा की टीम थाना सूरवाल द्वारा बडी गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !