Tuesday , 20 October 2026
Breaking News

कलेक्टर ने छारोदा में की जनसुनवाई

जिला कलेक्टर डॉ.एस.पी.सिंह ने पंचायत समिति सवाई माधोपुर की ग्राम पंचायत छारोदा के भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र में जनसुनवाई कर लोगों की समस्याएं सुनी तथा मौके पर ही अधिकारियों को परिवेदनाओं के समाधान के निर्देश दिए। जन सुनवाई के दौरान कलेक्टर को रास्तों में अतिक्रमण की शिकायत एवं परिवाद मिले, कलेक्टर ने विकास अधिकारी को अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। इसी प्रकार खातेदारी जमीन से रास्ते के संबंध में परिवाद पर तहसीलदार के यहां धारा 251 में प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाई के निर्देश दिए।

Collector listen problems people
इसी प्रकार विद्यालय के पास बिजली की डीपी खराब होने के परिवाद के संबंध में कलेक्टर ने बिजली निगम को कार्रवाई के निर्देश दिए। ग्रामीणों द्वारा छारोदा के मुख्य मार्ग से कानसिर के मार्ग पर कीचड की समस्या से अवगत कराया। इस पर कलेक्टर ने विकास अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारी को ग्रेवल सडक बनवाने के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने पटवारी के नहीं मिलने की शिकायत पर पटवारी को प्रत्येक बुधवार एवं गुरूवार को छारोदा पंचायत पर बैठकर कार्य निस्तारण के निर्देश दिए। ग्रामीणों द्वारा खराब हैंडपंप एवं पेयजल की समस्या के संबंध में भी कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश देकर प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए। अतिक्रमण के संबंध में तहसीलदार को धारा 91 के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जन सुनवाई में कलेक्टर ने उपस्थित अधिकारियों से कहा कि लोगों की समस्याओं का त्वरितता से निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृति जारी करने तथा आवास रहित पात्र लोगों को आवास मिले, इसके लिए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। खराब एवं क्षतिग्रस्त सड़कों के संबंध में सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारी को निर्देश दिए।

जन कल्याणकारी योजनाओं की दी जानका: जिला कलेक्टर ने जनसुनवाई के दौरान उपस्थित ग्रामीणों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ग्रामवासी पूरी तरह जागरूक रहें तथा पात्रता के अनुसार योजनाओं से जुड़कर लाभान्वित हों। डॉ. सिंह ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पंचायत में समस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्र देकर उसकी रसीद अवश्य प्राप्त करें।
डॉ. सिंह ने पेंशन से जुड़े प्रकरणों की परिवेदनाएं सुनी और दस्तावेज की जांचकर सत्यापन करवाने के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर ने खाद्यान्न सुरक्षा, पेंशन एवं बेरोजगारी भत्ते जैसी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी।

गुटखा, बीडी, जर्दा, शराब एवं दुर्व्यसनों से बचने की दी सलाहः जिला कलेक्टर डॉ. सिंह ने जनसुनवाई के दौरान उपस्थित ग्रामीणों से आग्रह किया अपने बच्चों को संस्कारवान बनाएं। बीडी, गुटखा, जर्दा, शराब एवं अन्य दुर्व्यसनों से बचने की सलाह दी। साथ ही बच्चों की मोबाइल की लत से बचाने का आग्रह किया। इस पर ग्रामीणों ने हाथ खडे कर संकल्प भी जताया। जनसुनवाई के दौरान तहसीलदार सवाई माधोपुर, विकास अधिकारी सहित अन्य अधिकारीगण एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !