Saturday , 7 March 2026
Breaking News

जिले भर से पुलिस ने 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार

दर्ज मुकदमात के 4 आरोपी गिरफ्तारः-

 

तेज कुमार पाठक वृताधिकारी वृत बामनवास ने असफाक खान पुत्र रोशन खान निवासी बामनवास को दर्ज मुकदमात के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि आरोपी के विरूद्ध थाना बामनवास पर मुकदमा नंबर 122/2021 धारा 323, 341, 325 ता.हि. व 3(1)(आर)(एस), 3(2)(5)(ए) एससी/एसटी एक्ट में दर्ज किया गया था।

 

 

 

इसी प्रकार सुनील कुमार पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी थाना सूरवाल ने भंवरलाल पुत्र लादूराम निवासी मीना कॉलोनी ,राजेश पुत्र सीताराम निवासी भगवतगढ़ थाना सूरवाल को दर्ज मुकदमात के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि आरोपीयों के विरूद्ध थाना सूरवाल पर मुकदमा नंबर 86/2020 धारा 420, 467, 468, 120 बी ता.हि. में दर्ज किया गया था।

 

 

 

इसी प्रकार मदन लाल हैड कांस्टेबल थाना कोतवाली ने राजूलाल पुत्र लड्डूलाल निवासी आलनपुर को दर्ज मुकदमात के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि आरोपी के विरूद्ध थाना कोतवाली पर मुकदमा नंबर 350/21 धारा 379 ता.हि, में दर्ज किया गया था।

 

 

police arrested seven accused from sawai madhopur

 

 

अवैध शराब बेचते हुए 1 आरोपी गिरफ्तारः-

 

राजेश खन्ना हैड कांस्टेबल थाना उदेई मोड़ ने मुकेश पुत्र स्व. किशनलाल निवासी जाटव बस्ती खानपुर बडौदा को अवैध शराब बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि आरोपी शमशान घाट के पास रिको एरिया गंगापुर सिटी में अवैध शराब बेचते हुए पाया गया।

 

 

 

जिस पर आरोपी से अनुज्ञापत्र मांगा तो कोई अनुज्ञापत्र नहीं होना बताया जिस पर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कुल 48 पव्वे अवैध देशी शराब के जप्त कर धारा 19/54 एक्साइज एक्ट में थाना उदेई मोड पर प्रकरण सं0 259/21 दर्ज किया गया।

 

 

शांति भंग करने के आरोप में 2 आरोपी गिरफ्तारः-

 

 

लक्ष्मण सिंह हैड कांस्टेबल थाना मलारना डूंगर ने इन्तजार उर्फ फिरोज पुत्र सलीम निवासी शेषा, तेजराम पुत्र नाथूलाल निवासी दुब्बी बनास को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !