Sunday , 8 March 2026
Breaking News

विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बौंली थाना पुलिस ने विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म करने के एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। एसपी हर्षवर्धन अगरवाला ने बताया कि पीड़िता का अपहरण कर उसके साथ सामूहिक अपहरण कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोपी घमण्डी मीना पुत्र फेलीराम मीना निवासी घाटा नैनवाड़ी थाना मित्रपुरा सर्वाइ माधोपुर को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।

 

परिवादी नेतराम मीना पुत्र हरीराम मीना निवासी गालद कलां ने गत 28 फरवरी 2023 को बौंली थाना पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी पत्नी खेत पर जानवरों के लिए चारा लेने जाने की कहकर गई थी। जिसके वापस घर नहीं लौटने पर आसपास काफी तलाश करने के बाद शाम को जानकारी मिली की आरोपी विजय मीना पुत्र गिर्राज मीना निवासी नारौली चौड़ा थाना बाटोदा जिला सवाई माधोपुर की मोटरसाइकिल पर सहआरोपी घमण्डी पुत्र फेलीराम मीना निवासी घाटा नैनवाडी थाना मित्रपुरा सवाई माधोपुर परिवादी की पत्नी का अपहरण कर ले गये। जिस पर बौंली थाना पर मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।

 

Police arrested the accused of gang rape of a married woman in bonli

 

पुलिस कार्यवाहीः- जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अगरवाला द्वारा घटना की गम्भीरता को देखते हुए एएसपी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गंगापुर सिटी प्रकाशचंद व तेजकुमार पाठक पुलिस उपाधीक्षक वृत्त बामनवास सवाई माधोपुर के सुपरविजन में थानाधिकारी कुसुमलता मीना के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक रामबाबू मय कांस्टेबल विनोद व महिला कांस्टेबल पूजा की टीम गठित कर अर्पहता की तलाश कर 2 मार्च 2023 को दस्तयाब किया गया। पीड़िता ने अपने साथ आरोपी विजय मीना पुत्र गिर्राज मीना निवासी नारौली चौड़ थाना बाटोदा जिला सवाई माधोपुर, सहआरोपी घमण्डी पुत्र फेलीराम मीना निवासी घाटा नैनवाडी ग्राम पीपलदा व सहआरोपी ललित उर्फ मिसू उर्फ पिंटू मीना पुत्र मडडू लाल मीना ने अपहरण कर अर्पहता का जेवर सोने की अंगुठी तथा सोने की अणत को बनियत चोरी कर लिये।

 

आरोपी जयपुर वैशाली नगर की होटल गणेशम में ले जाकर दुष्कर्म करना बताया। थानाधिकारी कुसुमलता मीना के नेतृत्व में  सहायक उपनिरीक्षक रामबाबू मय जाप्ता की टीम बनाई जाकर सह आरोपी घमण्डी मीना पुत्र फेलीराम मीना निवासी घाटा नैनवाड़ी को घाटा नैनवाडी की तरफ जाने वाले रोड़ से मुखबिर खास की सूचना पर डिटेन कर अनुसंधान अधिकारी तेजकुमार पाठक पुलिस उप अधीक्षक वृत्त बामनवास के कार्यालय में पेश किया।

 

अनुसंधान अधिकारी द्वारा जांच के बाद गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयोग की गई मोटरसाइकिल को आरोपी के मकान से जब्त किया कर दिनांक 23 मार्च 2023 को न्यायालय में पेश किया गया। मामले में दो आरोपी विजय मीना व घमण्डी मीना को गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी विजय मीना के कब्जे से एक सोने की अंगूठी बरामद की है। वहीं तीसरा सह आरोपी ललित उर्फ मीसू उर्फ पिंटू मीना पुत्र मडडूलाल मीना निवासी खाट सूरवाल सवाई माधोपुर हाल चीलगाड़ी रेस्टोरेंट के पास दुग्ध विहार जयपुर की तलाश जारी है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में थानाधिकारी कुसुमलता मीना, सहायक उपनिरीक्षक रामबाबू एवं कांस्टेबल मोनूराम आदि शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !