Sunday , 8 March 2026
Breaking News

ताराचंद हत्याकाण्ड का खुलासा, प्रेमी के साथ पत्नी के अवैध संबंधों के चलते पति ने की हत्या

सोमवार को मृतक ताराचंद के भाई नन्दलाल मीणा ने मामला दर्ज कराया कि गत रात्रि को अज्ञात व्यक्तियों ने पिपल्या रोड़ पर बाड़े में सो रहे उसके भाई ताराचंद मीणा की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी है। रिपोर्ट पर थाना चौथ का बरवाड़ा पर मुकदमा नंबर 308/21 धारा 460, 302 आईपीसी में मामला दर्ज किया गया।

 

 

 

निर्देशन व टीम गठन द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुये जिला पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह के निर्देशन में सुरेन्द्र सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर, राकेश कुमार राजौरा सीओ ग्रामीण सवाई माधोपुर के नेतृत्व में टीनू सोगरवाल थानाधिकारी चौथ का बरवाड़ा, हनुमान प्रसाद एएसआई चौकी शिवाड़, धर्मेन्द्र चौधरी हैड कांस्टेबल चौकी कुस्तला, मोनूराम कांस्टेबल, जीतराम कांस्टेबल और ओमप्रकाश कांस्टेबल की टीम का गठन किया गया।

 

 

 

जिनके द्वारा महज 24 घण्टे में ब्लाईंड मर्डर का खुलासा करते हुये आरोपी हनुमान प्रसाद उर्फ मान्या बैरवा पुत्र जगन्नाथ बैरवा निवासी शिवाड़ को आज मंगलवार को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को आरोपी ने अनुसंधान के दौरान बताया कि मृतक ताराचंद के पिछले 5 वर्षों से उसकी पत्नि के साथ अवैध संबंध थे।

 

 

Police exposed Tarachand murder case, accused arrested in sawai madhopur

 

 

जिसके चलते आरोपी 2-3 साल पूर्व परिवार सहित निवाई चला गया था तथा वहां पर रहकर मजदूरी करने लग गया था। लेकिन वहां से 2-3 साल रूकने के बाद वापस शिवाड़ आ गया था। लेकिन मृतक ताराचंद उसकी हरकतो से बाज नहीं आया तथा पुनः उसकी पत्नि से मिलने जुलने लग गया। जिसके चलते घटना के 8-10 दिन पूर्व भी आरोपी हनुमान ने उसकी पत्नि के साथ मारपीट की थी,  जिसे मृतक ने बचाया तो उसके साथ भी झगड़ा हुआ था। झगड़े के बाद आरोपी की पत्नि पीहर चली गई थी।

 

 

 

इसी कारण परेशान होकर आरोपी ने अंत मे मृतक ताराचंद के उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंधों के शक में सोमवार की रात उसके बाड़े में सो रहे मृतक ताराचंद के सिर, गर्दन और चेहरे पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर हत्या कर दी तथा वापस अपने घर पर आकर सो गया। आरोपी सुबह घटना स्थल पर भी पहुंच गया, ताकि कोई उस पर शक नहीं करें। आरोपी से अनुसंधान जारी है जिससे घटना के बारे मे और भी खुलासा होने की संभावना है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !