पुलिस चौकी खिरनी ने अवैध बजरी परिवहन पर कार्रवाई करते हुए 1 ट्रैक्टर-ट्रॉली को जप्त किया है। पुलिस ने साथ ही ट्रैक्टर चालक को भी मौके से गिरफ्तार किया है।
एसपी राजेश सिंह ने बताया की सुरेशचन्द खिंची अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गंगापुर सिटी, तेज कुमार पाठक उपाधीक्षक बामनवास के सुपरविजन मे थानाधिकारी थाना बौंली श्रीकिशन मीना के नेतृत्व में सुरेश चन्द चौकी प्रभारी खिरनी मय जाप्ता द्वारा बनास नदी से अवैध बजरी परिवहन के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए रात को निर्माणाधीन एक्सप्रेस हाईवे से अवैध बजरी से भरी एक ट्रैक्ट्रर-ट्रॉली को जप्त कर चालक ओमप्रकाश पुत्र हरिनारायण गुर्जर निवासी खिरनी को गिरफ्तार कर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा एमएमडीआर, 54/60 आरआरएमसीआर एक्ट मे थाना बौंली पर दर्ज किया गया।

पुलिस टीम में शामिल सदस्य:- सुरेश चन्द सहायक उपनिरीक्षक चौकी प्रभारी खिरनी, जगदीश कांस्टेबल, कृष्ण कुमार कांस्टेबल शामिल रहें।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया