जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने जिले में अवैध बजरी खनन, परिवहन व निर्गमन की रोकथाम, रैकी करने वालों तथा असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही करने के निर्देश दिए हुए है। एसपी द्वारा दिये गये निर्देशानुसार सुरेन्द्र कुमार दानोदिया आरपीएस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर एवं राकेश राजौरा आरपीएस वृताधिकारी वृत ग्रामीण सवाई माधोपुर के निकट सुपरविजन में राकेश कुमार उप निरीक्षक थानाधिकारी थाना मलारना डूंगर के नेतृत्व में गठित टीम ने अवैध बजरी परिवहन के खिलाफ कार्यवाही करते हुए 10 ट्रैक्टर-ट्रॉली मय अवैध बनास बजरी से भरे हुए जब्त कर थाना परिसर में खड़ा करवाया गया।

सभी ट्रैक्टर-ट्रॉली चालकों/मालिकों के विरूद्व धारा 379 ता.हि. व 4/21 एमएमडीआर एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया। साथ ही रैकी करने वाले 6 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से मिली एक बोलेरों व 2 मोटर साइकिल को एमवी एक्ट में जब्त किया गया। अवैध बजरी परिवहन के विरूद्व कार्यवाही करने वाली टीम में राकेश कुमार उप निरीक्षक थानाधिकारी थाना मलारना डूंगर, अजीत सिंह एचसी, शीषराम कांस्टेबल, राजू यादव कांस्टेबल थाना मलारना डूंगर शामिल थे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया