मानटाउन थाना पुलिस ने अवैध बजरी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 6 ट्रैक्टर – ट्रॉलियों को जब्त किया है।

पुलिस के अनुसार जिला पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार विश्नोई के निर्देशानुसार सुरेन्द्र कुमार दानौदिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर, पुलिस उप अधीक्षक वृत्त शहर सवाई माधोपुर राजवीर सिंह के सुपरविजन व थानाधिकारी मानटाउन जगदीश भारद्वाज के नेतृत्व में अवैध बजरी की रोकथाम हेतू थाना मानटाउन से गठीत टीम मय डीएसटी टीम द्वारा आज बुधवार को अवैध बजरी वहन करते हुए 6 ट्रैक्टर – ट्रॉलियों को अवैध बजरी सहित जब्त किये है। इसके बाद थाने पर एमएमडीआऱ एक्ट व 379 आईपीसी में मामला दर्ज किया।
इस कार्रवाई के दौरान जगदीश भारद्धाज थानाधिकारी मानटाउन, हरिलाल सहायक उप निरीक्षक, भीम सिंह हेड कांस्टेबल, बलराम कांस्टेबल एवं नाहर सिंह कांस्टेबल शामिल रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया