Thursday , 23 April 2026
Breaking News

अवैध बजरी खनन के मामले में वांछित 2 लोगों को किया गिरफ्तार 

मानटाउन थाना पुलिस ने अवैध बजरी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए वांछित 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी कुंजबिहारी पुत्र राजाराम एवं राजकुमार पुत्र श्री गुलाबचन्द को गिरफ्तार किया है।

 

Police arrested two people wanted for illegal gravel mining in chauth ka barwara sawai madhopur

 

पुलिस सूत्रों के अनुसार जिला पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार विश्नोई के निर्देशानुसार सुरेन्द्र कुमार दानौदिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला सवाई माधोपुर, पुलिस उप अधीक्षक वृत्त शहर सवाई माधोपुर राजवीर सिंह के सुपरविजन एवं थानाधिकारी मानटाउन जगदीश भारद्वाज के नेतृत्व में वांछित मुलजिमानों की धरपकड़ में थाना मानटाउन एमएमडीआर एक्ट में वांछित आरोपी कुंजबिहारी पुत्र राजाराम निवासी डिडायच चौथ का बरवाड़ा सवाई माधोपुर एवं राजकुमार पुत्र गुलाबचन्द निवासी डिडायच चौथ का बरवाड़ा सवाई माधोपुर को प्रेमप्रकाश एएसआई ने तलाश कर खैरदा से गिरफ्तार किया है।

 

 

दोनों आरोपी अपने ट्रैक्टर – ट्रॉलियों में अपने गांव डिडायच ईलाका चौथ का बरवाड़ा से अवैध बजरी भरकर कर गत 27 फरवरी को सवाई माधोपुर बेचने आ रहे थे, जो पुलिस की गाड़ी को देखकर ट्रैक्टर – ट्रॉलियों को बजरी से भरी हुई छोड़कर भाग गये थे। जिनको पुलिस ने जप्त कर लिया था। दोनों आरोपी घटना के समय से ही फरार चल रहे थे, जिनकी पतारसी हेतु थाने पर टीम गठित की गई थी। टीम द्वारा दोनों आरोपियों को पकड़ कर थाना लाया गया। जिसे आईओ द्वारा अनुसंधान कर गिरफ्तार किया गया। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। इस कार्रवाई के दौरान जगदीश भारद्धाज थानाधिकारी मानटाउन, प्रेमप्रकाश सहायक उप निरीक्षक, बुद्धिप्रकाश कांस्टेबल एवं नाहर सिंह कांस्टेबल शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !