Thursday , 22 October 2026
Breaking News

नया भारत संकल्पित भारत सशक्त भारत पर तीन दिवसीय प्रदर्शनी का हुआ शुभारंभ

दौसा सांसद जसकौर मीना और प्रादेशिक लोक संपर्क ब्यूरो जयपुर की निदेशक ऋतु शुक्ला ने दीप प्रज्वलित एवं फीता काटकर किया उद्घाटन

 

भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के क्षेत्रीय लोक संपर्क ब्यूरो, सवाईमाधोपुर द्वारा ‘‘नया भारत, संकल्पित भारत, सशक्त भारत’’ पर ग्रामीण महिला विद्यापीठ मैनपुरा सवाई माधोपुर के सभागार में 9 मार्च से 11 मार्च तक आयोजित तीन दिवसीय मल्टीमीडिया प्रदर्शनी का उद्घाटन आज बुधवार को दौसा सांसद जसकौर मीना और प्रादेशिक लोक संपर्क ब्यूरो जयपुर की निदेशक ऋतु शुक्ला ने दीप प्रज्वलित एवं फीता काटकर किया।

 

 

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए दौसा सांसद जसकौर मीना ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत आयोजित इस प्रदर्शनी में आजादी से पूर्व एवं आजादी के बाद के सभी घटनाक्रमों को बखूबी से दर्शाया गया है, जो आम जन के लिए उपयोगी साबित होगा। इस प्रदर्शनी से हमें अपने आज़ाद होने का एहसास करना होगा की हम अपने देश के लिए और समाज के लिए क्या कर रहे हैं। धर्म और जाति से ऊपर उठकर हमें एक दूसरे को आगे बढ़ाना होगा और समाज-देश को आगे ले जाना होगा।  साथ ही उन्होंने ने बताया कि सरकार जनकल्याणकारी योजनाएं है, जिससे आमजन को काफी लाभ हो रहा है। आजादी का अमृत महोत्सव प्रदर्शनी पूरे देश में लगाई जा रही है, जिससे हमें स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान से सशक्त भारत बनाने के योगदान में प्रेरणा मिलेगी।

 

 

Three days exhibition on New India Resolve India Strong India inaugurated in sawai madhopur

 

 

प्रारम्भ में प्रादेशिक लोक संपर्क ब्यूरो, जयपुर की निदेशक ऋतु शुक्ला ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि तीन दिवसीय मल्टीमीडिया प्रदर्शनी के माध्यम से केंद्र एवं राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं के बारे में आमजन के साथ साथ विशेषकर युवा पीढ़ी को जानकारी प्रदान की जाएगी।  प्रदर्शनी में अलग – अलग जोन बनाए गए है, उनमें आजादी का अमृत महोत्सव, इंडिया टोक्यो 2020, फिट  इंडिया, महिला सशक्तिकरण, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, तीन तलाक पर वार, 18 नहीं 21 होगी बेटियों की शादी की उम्र के अलावा स्वच्छ भारत अभियान 2.0,  कोविड टीकाकरण अभियान, राष्ट्रीय शिक्षा नीति, एक राष्ट्र एक राशन, बजट-2022-23 की मुख्य बातों को डिजिटल एवं पैनल के माध्यम से दर्शाया गया है। इस प्रदर्शनी में भारतीय डाक विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास एवं महिला अधिकारिता विभाग, लीड बैंक आरसेटी  एवं ग्रामीण महिला विद्यापीठ द्वारा अपनी-अपनी स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी जा रही है।

 

 

 

इस दौरान पंजीकृत दल मानव सेवा संस्थान टोंक के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई एवं ज्ञानवर्धक तथा मनोरंजन के साथ-साथ ही पेंटिंग, मेहंदी फैंसी ड्रेस एवं मौखिक प्रश्नोत्तरी इत्यादि प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार एवं शिक्षण संस्थानों के प्रधानों को खेल सामग्री अतिथियों द्वारा वितरित की गई। कार्यक्रम में लीड बैंक सवाई माधोपुर के एल डी एम शयोपाल मीना एवं आरसेटी के निदेशक आरसी मीना ने विभाग द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से जानकारी दी। ग्रामीण महिला विद्यापीठ की निदेशक रचना मीना एवं समन्वयक नीलम द्वारा महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के अंत में क्षेत्रीय लोक संपर्क ब्यूरो सवाई माधोपुर के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी विकास नापा द्वारा सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Demand for a journalist protection law voices to be raised in Jaipur on October 28 Vikalp Times

पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग, 28 अक्टूबर को जयपुर में उठेगी आवाज

आईएफडब्ल्यूजे के 77वें स्थापना दिवस पर शहीद स्मारक में होगा आयोजन, दिवंगत पत्रकारों को श्रद्धांजलि …

लक्ष्य ऊंचा रखो, मेहनत से हासिल करो सफलता: डॉ. मोहम्मद नईम फलाही

टोंक: जुबेरी फाउंडेशन राजस्थान (Zuberi Foundation Rajasthan) की ओर से टोंक (Tonk) जिले के अलीगढ़ …

भरतपुर में पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की पी_ट-पी_टकर ह_त्या, क्रेशर को लेकर था विवाद

भरतपुर: राजस्थान (Rajasthan) के भरतपुर (Bharatpur) जिले के बयाना (Bayana) क्षेत्र के पूर्व विधायक और …

Safaikarmi sangod nagar palika kachra gadi kota rajasthan news 11 oct 26

श_व को लाए कचरा गाड़ी में, जिस शहर की सफाई की, वहीं मौ_त के बाद नहीं मिली एंबुलेंस!

सांगोद नगर पालिका के कर्मचारी राकेश की हादसे में हुई थी मौ*त, बदबू आने के …

Fertilizer warehouse Gangapur City farmers Sawai madhopur Vikalp times 10 oct 26

गंगापुर सिटी में खाद के गोदाम पर छापा, 1,228 बैग जब्त, मचा हड़कंप

गंगापुर सिटी/सवाई माधोपुर: रबी सीजन (Rabi Crops) में किसानों (Farmers) को उचित दरों पर खाद …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !