गंगापुर सिटी थाना पुलिस ने अवैध बजरी खनन एवं परिवहन पर कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर – ट्रॉली को जब्त किया है। साथ ही एक चालक को भी गिरफ्तार किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि जिला कलेक्टर राजेंद्र किशन के आदेश एवं सर्वोच्च न्यायालय के आदेश दिनांक 16/11/2017 से क्षेत्र में खनिज बजरी के खनन/निर्गमन पर पूर्णतया रोक एवं जिले में हाल में खातेदारी भूमि में खनिज बजरी का कोई भी खनन पट्टा स्वीकृत नहीं होने से अवैध बजरी खनन व परिवहन करने वालों पर रोकथाम हेतु सम्पूर्ण जिले में अभियान चलाया जा रहा है।

जिसके तहत एसपी के निर्देशानुसार सुरेश कुमार खिंची अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गंगापुर सिटी व तेज कुमार पाठक पुलिस उपाधीक्षक वृत बामनवास के निर्देशन मे आज शुक्रवार को पुलिस थाना बाटोदा क्षेत्र से बजरी माफियों द्वारा चोरी छिपे किये जा रहे अवैध बजरी परिवहन के खिलाफ पुलिस थाना बाटोदा द्वारा संयुक्त कार्रवाई कर थाना क्षेत्र के ग्राम नाननवास से अवैध बजरी परिवहन करने वाला एक ट्रैक्टर – ट्रॉली सहित वाहन चालक शेरसिंह पुत्र घूडमल को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा एमएमडीआर एक्ट में पंजीबद्ध किया है। इस दौरान पुलिस की टीम में जगदीश भारद्वाज उप निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना बाटोदा, मदनलाल हैड़ कांस्टेबल, देवीलाल हैड़ कांस्टेबल, रिछपाल कांस्टेबल, प्रमेन्द्र कांस्टेबल, कैलाश कांस्टेबल एवं यादराम कांस्टेबल शामिल रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया