Sunday , 7 June 2026
Breaking News

गिट्टीयों के नीचे अवैध बजरी भरकर ले जाते एक डंपर को किया जप्त

एसपी राजेश सिंह द्वारा जिले में अवैध बजरी खनन/परिवहन/भण्डारण की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई जारी है। उसके बावजूद भी बजरी माफिया बेलगाम है। जिले में धड़ल्ले से बजरी का अवैध खनन जारी है।

 

 

अभियान के तहत आज शुक्रवार को रात्री गश्त एवं चैकिंग के दौरान सूरवाल थाने के सामने इकबाल खुर्शीद एएसआई द्वारा मय जाप्ता मय जीप सरकारी के वाहनों की चैकिंग की गई तो एक बिना नम्बरी डंपर सूरवाल की तरफ से आता हुआ दिखाई दिया।

 

 

जिसको हाथ का ईशारा कर रुकवाना चाहा तो डंपर के चालक द्वारा थाने से पहले ही पुलिस को बाबर्दी देखकर वापस सूरवाल की तरफ घुमा लिया और तेज रफ्तार से ले जाने लगा तो पुलिस जाप्ता द्वारा शक होने पर पीछा किया।

 

 

police seized dumper filled with illegal gravel in sawai madhopur

 

 

पुलिस को पीछा करता हुआ देखकर डंपर को हार सूरवाल नटीया नाला रास्ते मे खाली करता हुआ भगा ले गया जिससे रास्ता अवरुद्ध हो गया। पुलिस जाप्ता द्वारा वैकल्पिक साधनों से पीछा किया तो आगे जाकर डंपर कीचड़ में फस गया।

 

 

लेकिन चालक मौके से फरार हो गया, जिस पर पुलिस जाप्ता द्वारा डंपर को मौके से स्टार्ट कर खाली की गई बजरी को वैकल्पिक साधनों व जाप्ता द्वारा वापस डंपर में भरवाकर डंपर को जप्त किया गया व धारा 379 आईपीसी व 4/21 एमएमडीआर एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया। डंपर के चालक व मालिक की तलाश की जा रही है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !