किड्स फॉर टाइगर व मॉर्निंग स्टार के संयुक्त तत्वधान में रणथंभौर परिक्षेत्र के नीमली सीता माता वन क्षेत्र में पॉलिथीन व कचरा एकत्रित किया गया। किड्स फॉर टाइगर संस्था के काॅर्डिनेटर गोवर्धन मीणा ने बताया कि वन्यजीवों को पॉलिथीन से होने वाले दुष्प्रभाव से बचाया जा सके इसलिए वन क्षेत्र में पॉलिथीन व कचरा एकत्रित किया गया।

आने वाले बरसात के दिनों में रणथंभौर परिक्षेत्र के गांवों में वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाकर वृक्षारोपण किया जाएगा। इस दौरान संस्था के वॉलिंटियर गोलू मीणा, शिव कुमार, शुभम, हेमंत, रामरूप, अमन, अजय, नितेश और कालुराम आदि ने भाग लिया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया