Thursday , 23 April 2026
Breaking News

सिम्पल फाउंडेशन ने ग्रामीणों को कोरोना वैक्सीन के प्रति किया जागरूक

सिम्पल फाउंडेशन के द्वारा कोरोना वैक्सीन के लिए जनजागरण अभियान के तहत गांव-गांव जाकर लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिये जागरूक किया। सिम्पल फाउंडेशन की अध्यक्ष सिम्पल व्यास ने बताया कि कोरोना अभी गया नहीं है और यदि सही समय पर वैक्सीन नहीं लगवाई तो हालात फिर से बिगड़ सकते है। इसी कारण सिम्पल फाउंडेशन ने गांव-गांव और घर-घर जाकर सभी को जागरूक करने का बीड़ा उठाया है। गत 21 जून से प्रारंभ किए गए इस अभियान में अभी तक सिम्पल फाउंडेशन ने 50 से अधिक गांवों में जाकर 10,000 से अधिक लोगों से संपर्क किया है। जहां वैक्सीन लगवाने में परेशानी आ रही है, वहां के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी से बात कर वैक्सीन की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। सिम्पल ने यह भी बताया कि अभियान अधिक से अधिक लोगों तक पंहुंचने के लिए अभी और चलाया जाएगा। सिम्पल फाउंडेशन के संस्थापक बल्देव व्यास ने बताया कि इस अभियान में अभी तक कानसीर, मखोली, एण्डा, हिंगोली, ओलवाड़ा, मलारना स्टेशन, कोथाली, रघुवंटी, श्यामोली, चकचैनपुरा, पचीपल्या, करमोदा, सूरवाल, मैनपुरा, अजनोटी, देवली, भाड़ौती, रसूलपुरा, तारनपुर, मलारना चौड़, किरतपुरा, पढ़ाना, पीपली ढाणी, मीणा बस्ती, मलारना डूंगर, गोलिन का झोंपड़ा, अनियाला, डीडवाड़ा, मोहम्मदपुरा, खोहरी, हिम्मतपुरा, नयापुरा, माधोसिंहपुरा, रामसिंहपुरा, शेरपुर, गणेशधाम, खिलचीपुर, कुतलपुरा मालियान, जमूलखेड़ा, कुंडेरा, चकेरी, छारौदा, रांवल, राहीथा कलां, श्यामपुरा, खिरनी, गंभीरा, कुतलपुरा जाटान, जीनापुर और लोदीपुरा सहित 50 से अधिक गांवों में जाकर लगभग 10,000 से ज्यादा लोगों से संपर्क कर उन्हें वैक्सीन के लिए जागरूक किया।

Simple Foundation made aware of vaccine in villages

अभियान में सिम्पल फाउंडेशन के संस्थापक बल्देव व्यास, लक्की शर्मा, महेंद्र महावर, पायलेट गुर्जर, मनराज तंवर, आशाराम गुर्जर, टीकाराम, युवराज और रामप्रसाद चौधरी आदि मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !