सवाई माधोपुर मंडल के बड़वास शाखा डाकघर में डाकघर बचत बैंक खाते का ग्रामीण डाक जीवन बीमा हेतु मंडल स्तरीय महामेले का आयोजन किया गया। जिसमें अनुब्रता शंकर कुमार दास निदेशक डाक सेवाएं जयपुर की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को प्रस्तुति पत्र पारितोषिक प्रदान कर सम्मानित किया गया।

अधीक्षक डाकघर राजवीर शंखवार ने बताया कि इस दौरान सवाई माधोपुर मंडल में 9664 सभी तरह व बचत खाते खोले गए। अधीक्षक डाकघर ने नागेंद्र महावर शाखा डाकपाल बड़वास के द्वारा उत्कर्ष प्रदर्शन कार्य करने पर प्रस्तुति पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर उमेश चंद सहायक अधीक्षक गंगापुर, विमल धाकड़ निरीक्षक डाकघर हिंडौन, कमलेश कुमार शर्मा, ओम प्रकाश शर्मा मैलोशियर, नवल जाट सहायक डाकपाल, पिन्टू शर्मा, मुकेश जैन डाक सहायक, रामवतार बंसल आदि मौजूद रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया