जयपुर विधुत विभाग के सहायक अभियंता शोएब खान, कनिष्ठ अभियंता गुलशन गोयल ने नेतृत्व में तकनीकी कर्मचारी मय पुलिस जाप्ता के साथ ग्राम भालपुर रैण्डायल गुर्जर पहुंचकर 4 लोगों पर बकाया राशि जमा नहीं कराने को लेकर उनकी बिजली सप्लाई बंद कर दी।

विभाग के कर्मचारी अमित कुमार शर्मा ने बताया कि इन उपभोक्ताओं पर राशि बकाया होने के कारण 11केवी जंम्फर खोल कर विद्युत सप्लाई बंद कर दी गई। वहीं घरेलू विधुत कनेक्शन उपभोक्ताओं से मौके पर 80000 बिल राशि जमा की गई। बकाया राशि जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं पर इस प्रकार की कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया