केन्द्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत कोरोना को देखते हुए गरीब परिवारों को किये जाने वाले राशन वितरण की अवधि को मार्च, 2022 से बढ़ाकर सितम्बर 2022 तक कर दिया है। इसी प्रकार राजस्थान में अप्रैल 2020 के बाद से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत खाद्य सामग्री का लाभ लेने के लिए नाम जोड़ने का पोर्टल बन्द किया हुआ था जिसे 3 अप्रैल से पुनः शुरू कर दिया गया है।

सांसद जौनापुरिया ने बताया कि उनके द्वारा इन दोनों मांगों को 23 मार्च, को शून्यकाल के दौरान लोकसभा सदन में उठाया गया था। इससे अब खाद्य सुरक्षा योजना से वंचित लोगों के नाम जोड़े जा सकेंगे। वहीं कोरोना काल में परेशान रहे गरीबों को राशन वितरण की अवधि बढ़ाने से भी राहत मिलेगी।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया