Saturday , 7 March 2026
Breaking News

सवाई माधोपुर स्थापना दिवस आयोजन के संबंध में तैयारी बैठक हुई आयोजित

विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन एवं जन सहभागिता के संबंध में की चर्चा

 

सवाई माधोपुर का स्थापना दिवस 19 एवं 20 जनवरी 2022 को आयोजित होगा। इसके लिए तैयारी बैठक जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक में कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने सुझाव रखा कि स्थापना दिवस ऐसे कार्यक्रम रखे जिससे सवाई माधोपुर की समृद्ध विरासत एवं कला संस्कृति को बढ़ावा मिले तथा लोग इसे जान सके। कलेक्टर ने इसके लिए सवाई माधोपुर नगर परिषद आयुक्त को निर्देश दिए कि सवाई माधोपुर की प्रमुख सड़कों के किनारे बने मकानों, दुकानों एवं कार्यालयों के लिए नियमों के अनुसार कलर थीम तय की जाए।

 

 

नगर के प्रमुख चौराहों, मुख्य सड़क की साज-सज्जा एवं सौंदर्यीकरण की जिम्मेदारियां दी जाए। साइनेज बोर्ड लगाए जाएं जो एकरूप हो। जिला कलेक्टर ने हाइवे एवं प्रमुख सड़कों पर क्षतिग्रस्त साइनेज की मरम्मत करवाने या नये स्थापित करने के लिये सार्वजनिक निर्माण विभाग को निर्देश दिये तथा प्रमुख स्थानों पर बने स्पीड ब्रेकर को सही करवाने एवं लाइनिंग करवाने के निर्देश दिए।

 

 

इसी प्रकार सवाई माधोपुर की समृद्ध विरासत से जुडी सामग्री का संकलन करने, प्रमुख मार्गाे पर पौधरोपण कर एकरूपता से ट्री गार्ड लगाने एवं अन्य विभागों के अधिकारियों को भी जिम्मेदारियां देकर कार्यक्रम एवं उत्सव को स्मरणीय बनाने के सुझाव दिए।

 

Preparatory meeting was held regarding the event of Sawai Madhopur Foundation Day

 

बैठक में सवाई माधोपुर उत्सव के तहत 19 जनवरी को रन फॉर सवाई माधोपुर का आयोजन, इसी दिन सुबह त्रिनेत्र गणेश मंदिर रणथम्भौर में महाआरती का आयोजन किए जाने पर चर्चा की गई। इसके बाद राजीव गांधी म्यूजियम में फोटो प्रदर्शनी का आयोजित किए जाने के संबंध में बात की गई। नगरपरिषद परिसर में स्थित शहर के संस्थापक सवाई माधोसिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि कार्यक्रम में सवाई माधोपुर के इतिहास का वाचन तथा यहां की कला संस्कृति की जानकारी देने के संबंध में भी सुझाव दिया गया।

 

 

 

इसी प्रकार सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन के संबंध में भी निर्देश दिए। बैठक में शोभा यात्रा एवं अन्य कार्यक्रमों के संबंध में चर्चा की गई। ग्रामीण खेल कबड्डी की प्रतियोगिता आयोजन सहित अन्य कार्यक्रमों के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।

 

 

बैठक में जिला परिषद सीईओ उत्तम सिंह शेखावत, एडीएम डॉ. सूरज सिंह नेगी, पुलिस उपाधीक्षक कृष्णा सामरिया, यूआईटी सचिव महेन्द्र मीना, डीएफओ जयराम पांडे, सहायक निदेशक पर्यटन मधुसूदन सिंह, एसीएफ अरविन्द झा, सीडीईओ मिथलेश शर्मा, सीएमएचओ डॉ. तेजराम मीना, नगर परिषद आयुक्त नवीन भारद्वाज सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !