Thursday , 22 October 2026
Breaking News

शिक्षक संघ अम्बेडकर की प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक हुई संपन्न

बूंदी : राजस्थान शिक्षक संघ (अंबेडकर) की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक अंबेडकर वेलफेयर सोसायटी झालाना डूंगरी जयपुर में संपन्न हुई। प्रदेश मीडिया प्रभारी व बूंदी जिलाध्यक्ष राजाराम मेघवाल ने बताया कि बैठक में सर्वप्रथम बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए। सभा अध्यक्ष मोड़ा राम कड़ेला की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में उपस्थित प्रदेश एवं जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने अपने-अपने विचार रखे।

 

उन्होंने बताया कि बैठक का मुख्य बिंदु वर्तमान प्रदेश कार्यकारिणी एवं सभी जिला अध्यक्ष एवं ब्लॉक अध्यक्ष का कार्यकाल 1 वर्ष से बढ़ाकर 2 वर्ष करने पर विचार मंथन किया गया। बैठक में ज्यादातर पदाधिकारियों ने वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल 1 वर्ष और बढ़ाने पर सहमति प्रकट की। लेकिन बैठक में उपस्थित पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विजय सिंह जाटव, राजवीर सिंह भरतपुर और प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष शीशराम माहीच ने संगठन के विधान के अनुसार कार्यकारिणी का कार्यकाल एक वर्ष ही रखने का सुझाव दिया।

 

Provincial executive meeting of teachers union Ambedkar concluded in jaipur

 

बैठक में यह तय किया गया कि जिन जिलों की कार्यकारिणी को एक वर्ष से अधिक का समय हो गया है उन सभी कार्यकारिणियों को भंग कर संयोजक नियुक्त कर दिए जाएं। 2 जून को आगामी प्रदेश कार्यकारिणी के चुनाव कार्यक्रम घोषित किया जायेगा। बैठक में बार-बार अनुशासनहीनता करने वाले पदाधिकारियों को संगठन की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित करने का निर्णय भी लिया गया।

 

बैठक में वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सत्य प्रकाश, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विजय सिंह जाटव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शीशराम माहीच, कोषाध्यक्ष हरिराम बड़ीवाल, सभाध्यक्ष मोडाराम कड़ेला सहित जिलाध्यक्षों आदि ने अपने विचार रखे। प्रदेश स्तरीय इस बैठक का मंच संचालन शिक्षक हारून रशीद पठान ने किया।

ग्रामीण महिला विद्यापीठ, उच्च माध्यमिक विद्यालय मैनपुरा, सवाई माधोपुर
माध्यम अंग्रेजी एवं हिन्दी
कक्षा – L.K.G. से 12वीं तक
संकाय – विज्ञान, कला (उर्दू साहित्य)

शीघ्र आवश्यकता

पूर्व प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर हेतु सभी विषयों हेतु
अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षक/व्याख्याता एवं शारीरिक शिक्षक,
कंप्युटर शिक्षक, कंप्युटर ऑपरेटर, लिपिक, ड्राइवर, सहायक कर्मी की।
महिलाओं को प्राथमिकता
सम्पर्क: प्रातः 8 बजे से 12 बजे तक

मो. 9 46146 2222, 98876 41704

Gramin Mahila vidyapeeth mainpura Sawai Madhopur

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Demand for a journalist protection law voices to be raised in Jaipur on October 28 Vikalp Times

पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग, 28 अक्टूबर को जयपुर में उठेगी आवाज

आईएफडब्ल्यूजे के 77वें स्थापना दिवस पर शहीद स्मारक में होगा आयोजन, दिवंगत पत्रकारों को श्रद्धांजलि …

लक्ष्य ऊंचा रखो, मेहनत से हासिल करो सफलता: डॉ. मोहम्मद नईम फलाही

टोंक: जुबेरी फाउंडेशन राजस्थान (Zuberi Foundation Rajasthan) की ओर से टोंक (Tonk) जिले के अलीगढ़ …

भरतपुर में पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की पी_ट-पी_टकर ह_त्या, क्रेशर को लेकर था विवाद

भरतपुर: राजस्थान (Rajasthan) के भरतपुर (Bharatpur) जिले के बयाना (Bayana) क्षेत्र के पूर्व विधायक और …

Safaikarmi sangod nagar palika kachra gadi kota rajasthan news 11 oct 26

श_व को लाए कचरा गाड़ी में, जिस शहर की सफाई की, वहीं मौ_त के बाद नहीं मिली एंबुलेंस!

सांगोद नगर पालिका के कर्मचारी राकेश की हादसे में हुई थी मौ*त, बदबू आने के …

Fertilizer warehouse Gangapur City farmers Sawai madhopur Vikalp times 10 oct 26

गंगापुर सिटी में खाद के गोदाम पर छापा, 1,228 बैग जब्त, मचा हड़कंप

गंगापुर सिटी/सवाई माधोपुर: रबी सीजन (Rabi Crops) में किसानों (Farmers) को उचित दरों पर खाद …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !